oi-Ishwar
विजयवाड़ा। मंगलगिरी में आंध्रा क्रिकेट एशोसिएशन की सेंट्रल जोन अकेडमी का उद्घाटन करते हुए भारत के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि अकेडमी स्तर पर उभरते हुए खिलाडि़यों को अच्छे कोच की बेहद जरूरत होती है, जिससे कि खिलाडि़यों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। उन्होने कहा कि खिलाडि़यों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को पूरा करना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में लक्ष्मण ने बताया कि आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन लीग पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसके द्वारा ही कई युवा खिलाडि़यों को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और यह एक अच्छा प्लेटफार्म हैं जहां क्रिकेटर को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है।
इस मौके पर लक्ष्मण ने अंडर 19 टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ी रिकी विभू के माता पिता को एक लाख रूपये का चेक दिया। लक्ष्मण ने अपने बीते दिनों को भी याद किया जब उन्होने रणजी में पहली बार 153 रनों की पारी खेली थी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, June 19, 2013, 10:13 [IST]
Other articles published on
Jun 19, 2013