क्या विराट कोहली हैं अगले तेंदुलकर?
मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज युवा क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद को न केवल वनडे और ट्वेंटी-20 में बल्कि टेस्ट मैचों में भी सिद्ध कर दिया है। तेजी से आगे बढ़ता उनका करियर ग्राफ अब एक ही बात बार-बार कर रहा है- कोहली भारत के अगले सचिन हैं! आप इस बात से कितने सहमत हैं।
अगर करियर ग्राफ की बात करें तो विराट ने अब तक 90 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 51.81 के औसत से 3886 रन बनाये हैं। कोहली अब तक 13 शतक जड़ चुके हैं। वहीं टेस्ट में 11 मैचों में 736 रन और 2 शतक। टेस्ट में उनका औसत 40.89 है।
वहीं सचिन की बात करें तो 463 वनडे मैचों में 44.83 के औसत से 18,426 रन बनाये। 49 शतक ठोके। वहीं सचिन ने 191 टेस्ट मैचों में अब तक 51 शतक लगाये हैं। उन्होंने कुल 15,546 रन बनाये हैं वो भी 54.93 के औसत से। जिस तेजी से विराट आगे बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए कोई भी कह सकता है कि वो सचिन के रास्ते पर चल रहे हैं। आप का क्या कहना है क्या इस तेजी से वो सचिन के सारे रिकॉर्ड तोड़ पायेंगे?
इस सवाल के साथ-साथ हम आपके लिये लाये हैं देश दुनिया की बड़ी खबरें तस्वीरों में-

कोहली को अवार्ड
बुधवार को बीसीसआई ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली को सबसे ज्यादा रन बनाने पर पॉली उमरीगर सम्मान से सम्मानित किया।

गावास्कर को लाइफटाइम अचीवमेंट
सुनील गावास्कर को बीसीसीआई ने सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इस सम्मान को लेते वक्त गवास्कर की आंखें भर आयीं।

सचिन को विशेष अवार्ड
बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर को 100 शतक बनाने के लिये विशेष सम्मान से नवाजा।

मुंबई में जश्न
कसाब को फांसी दिये जाने की खबर आते ही मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल के बाहर लोग जश्न मनाने पहुंच गये। देर शाम तक यहां चहल-पहल रही।

बच्ची की मौत के बाद बस फूंकी
दिल्ली की वजीराबाद रोड पर सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बस फूंक दी।

पटरी पर दुर्घटना
जलंधर के शाहपुर इलाके में एक कार इंजन से टकरा गई। यह इंजन असल में रेलवे के सामान्य इंजन की मरम्मत के लिये ले जाया जा रहा था।

इंडो-पाक बॉर्डर
कसाब को फांसी के बाद भारत पाक पर भले ही तनाव हो, लेकिन दोनों देश अटारी-वाघा बॉर्डर पर एक दूसरे को सम्मान देना नहीं भूले। देखिये किस तरह दोनों देशां के जवान एक दूसरे को रीट्रीट दे रहे हैं।

इंडो-पाक बॉर्डर
कसाब को फांसी के बाद भारत पाक पर भले ही तनाव हो, लेकिन दोनों देश अटारी-वाघा बॉर्डर पर एक दूसरे को सम्मान देना नहीं भूले। देखिये किस तरह दोनों देशां के जवान एक दूसरे को रीट्रीट दे रहे हैं।

भुवनेश्वर में पैकस के करतब
इन लोगों को खुर्दा के पैकस कहा जाता है, जिन्होंने भुवनेश्वर में पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्णा महाताब के जन्म दिवस पर एक से एक बेहतरीन करतब दिखाये।

मुलायम सिंह जी को जन्म दिन की बधाई
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 74वें जन्मदिन पर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी हुई। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से अपने नेताजी का बर्थडे मनाया।

ममता के खिलाफ प्रदर्शन
ममता बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में सीपीआई(एम) के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में जमकर प्रदर्शन किया।

एरनाकुलम एक्सप्रेस में आग
गुरुवार की रात एरनाकुलम एक्सप्रेस के एक डिब्बे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। उस समय ट्रेन पटना जंक्शन पर खड़ी थी। इस दुर्षटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति भारत में
गुरुवार को ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिलवा भारत आये। यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनहें इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2010 से सम्मानित किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications