Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीनिवासन, सीएसके आईपीएल के लिये दीमक: ललित मोदी

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के संस्‍थापक व पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को आईपीएल से और अध्‍यक्ष एन श्रीनिवासन को बीसीसीआई से बाहर करने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि ये आईपीएल की दीमक हैं, इसलिये यदि सही समय पर दोनों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो ये आईपीएल को खा जायेंगे।

खुद भ्रष्‍टाचार के आरोप झेल रहे ललित मोदी ने कहा कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के मालिक गुरुनाथ मैयप्‍पन की सिर्फ गिरफ्तारी करने से कुछ नहीं होने वाला। सीएसके को तत्‍काल प्रभाव से टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिये साथ ही नये तरह से टीमों की नीलामी की जानी चाहिये। अगर आईपीएल टीम का मालिक ही सट्टेबाजी में शामिल हो तो उसे कॉन्‍ट्रैक्‍ट के मुताबिक तुरंत बाहर कर टीम को भंग कर दिया जाना चाहिये। ऐसा कॉन्‍ट्रैक्‍ट में लिखा भी है।

मोदी ने कहा कि बेहरत होगा यदि आईपीएल खुद टीमों के मालिकों को कोर्ट तक खींच कर ले जाये। उन्‍होंने कहा कि अगर आईपीएल बंद हो गया तो सबसे ज्‍यादा नुकसान टीमों के मालिकों का ही होगा। वैसे भी अगर टीम के मालिक ऐसे हों तो बेहतर है कि टूर्नामेंट को ही खत्‍म कर दिया जाये। ज्ञात हो कि कल तक चेन्‍नई टीम के मालिक कहलाने वाले गुरुनाथ मैयप्‍पन को मुंबई पुलिस ने सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार किया है। वो विंदू दारा सिंह के माध्‍यम से सट्टाबाजार में पैसा लगाता था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+