Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'सैम' की मौत से आहत हुए टीम इंडिया के कप्‍तान धोनी

रांची। टीम इंडिया को विश्‍वकप जिताने वाले कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में सबकुछ अच्‍छा नहीं चल रहा हैं। टेस्‍ट सीरीज में लगातार हार मिलने से उनकी कप्‍तानी और टीम में उनके स्‍थान को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। वहीं एक ट्वीट के द्वारा पता चला है कि धोनी के कुत्‍ते 'सैम' की मौत हो गयी है। धोनी को कुत्‍ते पालने का शौक है और वह इनसे बड़ा लगाव रखते हैं।

इस घटना ने इंग्‍लैंड से दो दशक बाद घर में सीरीज हारने के धोनी के गम को और बढ़ा दिया है।

क्रिकेट के खेल से इतर टीम इंडिया के कप्‍तान अपने शौक के लिए जाने जाते हैं। उनके पास महंगी बाइक और कारें हैं। उनका घर रांची में है।

इसके अलावा 2011 विश्‍वकप जीतने के बाद से ही धोनी का वक्‍त अच्‍छा नहीं चल रहा है। टीम इंडिया के पिछले वर्ष इंग्‍लैंड दौरे पर 4-0 से टेस्‍ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आस्‍ट्रेलिया के साथ हुई सीरीज में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारत में इंग्‍लैंड से हुई एकदिवसीय सीरीज में भारत ने इंग्‍लैंड को हराया।

कल ही समाप्‍त हुई चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज में दो दशकों बाद इंग्‍लैंड ने भारत को भारत में हराया। इससे कप्‍तानी के पद से उन्‍हें हटाये जाने की बातें की जा रही हैं। अपनी कप्‍तानी के बारे में खुद धोनी का कहना है‍ कि वह कप्‍तान के रूप में खुद को पसंद करते हैं। वहीं क्रिकेट विशेषज्ञों का भी कहना है धोनी को सिर्फ टी20 और एकदिवसीय मैचों का कप्‍तान बनाये रखना चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+