Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक साल में धोनी ने कमाये 180 करोड़ रूपये

नई दिल्‍ली। अपनी करिश्‍माई कप्‍तानी से 'जीत' को टीम इंडिया की आदत में शामिल करवाने वाले कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। वहीं विश्‍व में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाडि़यों में धोनी का 16वां स्‍थान है। फोर्ब्‍स पत्रिका के अनुसार धोनी ने जून 2012 से जून 2013 के बीच 3.15 करोड़ डॉलर (लगभग 180 करोड़) की कमाई की। उनकी कमाई में वेतन, बोनस, पुरस्‍कार राशि और विज्ञापन के करार शामिल हैं।

धोनी की बढ़ती कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह पिछले साल इस श्रेणी में 31वें स्‍थान पर थे, उन्‍होने एक साल के भीतर 16 अंकों की छलांग लगाई है। वहीं धोनी के अलावा महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर 31वें स्‍थान पर हैं, इसी अवधि में उनकी कमाई 125 करोड़ रूपये है। अगर अन्‍य खिलाडि़यों की बात करें तो पहले स्‍थान पर टाइगर वुड्स ( 7.8 करोड़ डॉलर की आय), दूसरे स्‍थान पर रोजर फेडरर (7.1 करोड़ डॉलर) और बास्‍केट बाल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट (6.1 करोड़ डॉलर) के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं।

फोर्ब्‍स पत्रिका द्वारा जारी इस सूची में धोनी, फर्नांडो अलोंसो (19 वें स्‍थान पर), लुइस हेमिल्‍टन (26 वें स्‍थान पर), नोवाक जोकोविक (28 वें स्‍थान पर), राफेल नडाल (30 वें स्‍थान पर) और उसैन बोल्‍ट (40 वें स्‍थान पर) से भी आगे हैं।

वहीं महिला स्‍टार खिलाडि़यों में टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा (2.9 करोड़ डॉलर कमाई) के साथ पहले स्‍थान पर, सेरेना विलियम्‍स (2 करोड़ डॉलर) के साथ दूसरे और टेनिस स्‍टार ली ना (1.8 करोड़ डॉलर) की कमाई के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+