ईसीबी ने खिलाड़ियों के फैसले को सराहा
ईसीबी के प्रबंध निदेशक हग मौरिस ने कहा, "मैं पहले से ही कह रहा था कि किसी की बांह उमेठकर खेलने के लिए नहीं कह सकते। यह फैसला खिलाड़ियों को लेना होता है। हमें खुशी है कि हमारे खिलाड़ियों ने अपने फैसले से हमारा मान रखा है।"
इससे पहले, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कहा कि भारत जाने का फैसला उनकी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने नहीं बल्कि एक इकाई के तौर पर पूरी टीम ने किया है।
सोमवार को अभ्यास सत्र के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए फ्लिंटॉफ ने कहा, "भारत जाने का फैसला किसी एक का नहीं है। हमने मिलकर यह फैसला किया है। भारत से लौटने का फैसला भी सबने मिलकर किया था और अब वहां जाने का फैसला भी सामूहिक तौर पर किया गया है।"
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड टीम ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह अपनी पूरी ताकत के साथ गुरुवार से होने वाले चेन्नई टेस्ट मैच में हिस्सा लेने के लिए भारत जाएगी। हालांकि इंग्लैंड टीम के दूसरे मैच के आयोजन स्थल मोहाली जाने को लेकर अभी भी संदेह बरकरार है।
पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित होने से सुरक्षा कारणों से अगर मोहाली की मेजबानी को हरी झंडी नहीं मिलती है तो फिर दूसरा मैच बेंगलुरू या फिर दिल्ली में आयोजित कराया जा सकता है।
इंग्लैंड टीम सोमवार देर रात अबूधाबी से चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी। इंग्लैंड की टीम शनिवार से ही अबूधाबी में अभ्यास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications