Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WORLD BOXING CHAMPIONSHIP: सोनिया चहल फाइनल में पहुंची, सिमरन ने जीता कांस्य

नई दिल्ली। भारत की युवा मुक्काबाज सोनिया चहल के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। वे वूमेन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। सोनिया ने 57 किग्रा भार वर्ग का सेमीफाइनल मैच जीत लिया है। इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की दूसरी मुक्केबाज हैं। इससे पहले मैरी कॉम पहले ही फाइनल में पहुंच गई हैं।

सोनिया ने सेमीफाइनल मैच में उत्तर कोरिया की सोन ह्वा जो को 5-0 से मात दी। सोन ह्वा एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता रह चुकी हैं। हालांकि, भारत की एक अन्‍य बॉक्‍सर सिमरनजीत कौर को अपने सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद उनका कांस्‍य पदक पक्का हो गया है। उनको 64 किलोग्राम भार वर्ग में चीन की डान डोउ ने 4-1 से शिकस्‍त दी।

इस बारे में बात करते हुए सोनिया ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं फाइनल में प्रवेश कर चुकी हूं। मैं बहुत खुश हूं कि इतनी कम उम्र में मैंने ऐसा किया। फाइनल मैच काफी मुश्किल होगा लेकिन मैं रिंग में अपना बेस्ट दूंगी।

Story first published: Friday, November 23, 2018, 18:58 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+