इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने शेयर की पुरानी तस्वीर, डिविलियर्स-मोर्गन के लिए लिखा भावुक संदेश
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक पुरानी फोटो शेयर की जिसमें वह इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान अब्राहम डिविलियर्स के साथ हसते हुए देखे जा सकते हैं। कोहली ने फोटो के जरिए यह दर्शाने की कोशिश की खेल ने उन्हें मैदान के अंदर और बाहर कई दोस्त दिए हैं। अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल में भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत दिलाने वाले विराट कोहली की दोस्ती फाफ डुप्लेसिस से भी काफी अच्छी है।
और पढ़ें: 12 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने खेल छोड़ एक्टिंग में आजमाई किस्मत, जानें कितने हिट और फ्लॉप रहे
कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, 'खेल के बारे में सबसे सुंदर बात यह है कि प्रतिद्वंद्विता केवल मैदान तक रहती है और सिर्फ एक मुस्कान और खुले दिमाग के साथ खिलाड़ियों के बीच सभी तनाव खत्म हो जाते हैं। मैदान पर कड़ी मेहनत करें लेकिन मैदान के बाहर हमेशा हसते रहें। खेल के माध्यम से इतने सारे अद्भुत लोगों को जानने का मौका मिला।'
View this post on InstagramA post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
कोहली की डिविलियर्स के साथ काफी गहरी दोस्ती है और दोनों खिलाड़ी लंबे समय से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एकसाथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल रहे हैं।
और पढ़ें: एमएस धोनी के संन्यास के सवाल पर भड़के रवि शास्त्री, आलोचकों को कहा- पहले जूते के फीते बांधना सीखो
मैदान पर आक्रामक अंदाज में नजर आने वाले विराट कोहली मैदान के बाहर अपने दोस्ताना अंदाज के लिए मशहूर हैं। कप्तान कोहली की दोस्ती के कायल न सिर्फ उनके साथी खिलाड़ी बल्कि मैदान पर उनके विरोधी भी हैं। फॉफ डुप्लेसिस, डेविड वॉर्नर से लेकर क्रिस गेल तक सभी इस खिलाड़ी के दोस्ताना स्वाभाव से काफी प्रभावित हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
