श्रीनिवासन बीसीसीआई अध्‍यक्ष पद पर बने रहेंगे

नई दिल्‍ली । जैसी कि उम्‍मीद की जा रही थी कि एन श्रीनिवासन अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे देंगे। ऐसा नहीं हुआ। उन्‍होने अपने पद से इस्‍तीफा देने से इनकार कर दिया। वहीं संजय जगदाले और अजय शिर्के भी क्रमश: सचिव और कोषाध्‍यक्ष के पद पर बने रहेंगे। उनका भी इस्‍तीफा बोर्ड ने नामंजूर कर दिया है।

हालांकि इस बीच खबरें आ रही है कि जगमोहन डालमिया को बीसीसीआई का अं‍तरिम अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। डालमिया बंगाल क्रिकेट एशोसिएशन के भी अध्‍यक्ष है। गौरतलब है कि कल ही राजीव शुक्‍ला ने आईपीएल के कमिश्‍नर पद से इस्‍तीफा दे दिया था। जिसके बाद श्रीनिवासन पर भी अपने पद से इस्‍तीफा देने का दबाव था। इन सब के बावजूद आज बीसीसीआई की कार्यकारी बैठक में श्रीनिवासन ने इस्‍तीफा नहीं दिया।

इसके पहले श्रीनिवासन ने इस्‍तीफा देने के एवज में बोर्ड के सामने कुछ शर्तें रखी थी। जिसमें उन्‍होने यह भी कहा था कि जांच पूरी होने के बाद उन्‍हें फिर से अध्‍यक्ष पद दे दिया जाये। उन्‍होने अपनी टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को भी आईपीएल से न हटाये जाने की मांग की थी। लेकिन बोर्ड ने उनकी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। अब बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन अपने पद पर तो बने रहेंगे लेकिन स्‍पॉट फिक्सिंग जांच में शामिल नहीं होंगे।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि श्रीनिवासन के दामाद का स्‍पॉट फिक्सिंग में नाम आया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस उनसे इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Story first published: Sunday, June 2, 2013, 17:03 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+