रात्रि टेस्ट मैचों के लिये बनेगी गेंद
मेलबर्न, 4 फरवरीः क्रिकेट आस्ट्रेलिया अगले तीन साल के अंदर पहला रात्रि टेस्ट मैच आयोजित करने का लक्ष्य लेकर अब अधिक वैज्ञानिक तरीके अपना रहा है. विशेषकर वह एक ऐसी गेंद तैयार करने की कोशिश कर रहा है जिसका ऐसी परिस्थितियों में उपयोग किया जा सके. सीए महाप्रबंधक, क्रिकेट परिचालन, माइकल ब्राउन ने इस परियोजना को लेकर कल मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड से बात की.
उन्होंने कहा कि शोध दल रात्रि क्रिकेट में मौसम की परिस्थितियों से पड़ने वाले प्रभाव का भी अध्ययन करेगा और यह पता लगाएगा कि किन प्रांतों में ऐसे मैच खेले जा सकते हैं.
अस्सी के दशक के अंतिम दिनों में चार दिवसीय घरेलू मैच दूधिया रोशनी में खेले जाते थे लेकिन खिलाड़ियों ने तब गेंद को देखने में दिक्कत की शिकायत की थी.
ब्राउन ने कहाकि हम दशकों से क्रिकेट गेंद के बारे में बात करते रहे हैं.
रिची बेनो का यह बयान काफी चर्चा में रहा था कि हम इंसान को चांद पर तो भेज सकते हैं लेकिन ऐसी सफेद गेंद तैयार नहीं कर सकते जो 50 ओवर तक चले. उन्होंने "सिडनी मार्निंग हेरल्ड" से कहा कि हमने इस समस्या से निबटने के लिये विधिवत रवैया अपनाने का फैसला किया है. हमें इसके प्रति गंभीर होने की जरूरत है क्योंकि हम यह देखने के लिये बेताब हैं कि क्या यह संभव है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications