Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

झल्‍लाये अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि 'परवेज को टीम इंडिया में क्‍यों नहीं खिलाया

श्रीनगर। टीम इंडिया के वर्तमान दौरे पर आलराउंडर परवेज रसूल को एक भी मैच में खेलने का मौका न दिये जाने पर जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने इस पर सवाल उठाये हैं। उन्‍होने बीसीसीआई से सवाल किया कि क्‍या परवेज को हतोत्‍साहित करने के लिए जिम्‍बाब्‍वे भेजा गया था? उसे खुद को साबित करने का कम से कम एक मौका तो मिलना ही चाहिए था।

गौरतलब है कि परवेज रसूल घाटी से टीम इंडिया में शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर हैं। जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर गई भारत की पंद्रह सदस्‍यीय टीम में रसूल ही ऐसे खिलाड़‍ी हैं जिन्‍हें अभी तक सीरीज में खेलने का मौका नहीं दिया गया। जबकि पिछले चार मैचों में अपनी पारी का इंतजार कर रहे आजिंक्‍य रहाणे को इस मैच में मौका दिया गया। आज सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है जिसमें उम्‍मीद की जा रही थी कि रसूल को खेलने का मौका दिया जाएगा, पर ऐसा नहीं हो सका। जिस पर मुख्‍यमंत्री अब्‍दुल्‍ला ने नाराजगी व्‍यक्‍त की।

रसूल ने पिछले रणजी सत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए 594 रन बनाये और 33 विकेट लिये। इसके अलावा वह तब भी चर्चा का केंद्र बने जब उन्‍होने भारत दौरे पर आयी आस्‍ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अभ्‍यास मैच में सात विकेट ले लिये। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्‍हें टीम इंडिया में जगह दी गई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+