Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन की बड़ाई पर पहले भी कई हुए नाराज़

बैंगलोर। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक सम्‍मान करते हैं। क्रिकेट में उनके दिये गये योगदान के कारण ही आस्‍ट्रेलिया सरकार ने उन्‍हें आस्‍ट्रेलिया के प्रतिष्ठित सम्‍मान 'ऑर्डर आफ आस्‍ट्रेलिया' देने की घोषणा की है।

जिसका आस्‍ट्रेलिया के नागरिक विरोध कर रहे है। सचिन ने जहां अपने खेल से लोगों को अपना मुरीद बना लिया है वहीं अपने व्‍यवहार से सभी के लिए एक आदर्श हैं। अपने समर्पण और खेल से प्‍यार के कारण आज वह उस मुकाम तक पहुंच गये हैं जहां पहुंचना अब शायद किसी खिलाड़ी के बस की बात नहीं है। हम यहां ऐसे खिलाडि़यों के बारे में जिक्र करेंगे जिन्‍होने सचिन की महानता पर सवाल उठाये और उनका विरोध किया।

क्रिकेट का हर शॉट है सचिन के पास

क्रिकेट का हर शॉट है सचिन के पास

क्रिकेट का प्रत्‍येक शॉट खेलने की योग्‍यता रखने वाले सचिन को खराब फार्म के कारण कई बार सन्‍यास लेने की सलाह भी दी गयी। सचिन पर कई बार अपने लिए खेलने के आरोप भी लगे।

मैथ्‍यू हेडेन ने किया सचिन को सम्‍मानित करने पर विरोध

मैथ्‍यू हेडेन ने किया सचिन को सम्‍मानित करने पर विरोध

आस्‍ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज मैथ्‍यू हेडेन ने सचिन को आस्‍ट्रेलिया का प्रतिष्ठित सम्‍मान 'आर्डर आफ आस्‍ट्रेलिया' देने पर कहा है कि‍ यह सम्‍मान सिर्फ आस्‍ट्रेलिया के नागरिकों को ही दिया जाना चाहिए।

शोएब अख्‍तर

शोएब अख्‍तर

क्रिकेट की दुनिया में 'बैड ब्‍वाय' की छवि रखने वाले शोएब ने अपनी आत्‍मकथा 'कन्‍ट्रोवर्सियली योर्स' लांच करते समय कहा था कि सचिन उनकी गेंदों से डरते हैं और वह सचिन को 'क्रिकेट का भगवान' नहीं मानते हैं।

ग्‍लेन मैकग्राथ

ग्‍लेन मैकग्राथ

अपनी अचूक लाइन लेंथ के लिए जाने-जाने वाले आस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्‍लेन मैकग्राथ ने ब्रायन लारा को सचिन से बेहतर बताया है और मैदान में भी सचिन के सामने कड़ी चुनौती पेश की है।

शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी

अपने आक्रामक और बेपरवाह खेल के लिए जाने-जाने वाले पाकिस्‍तान के खिलाड़ी शाहिद ने सचिन के बारे में कहा था कि सचिन, शोएब अख्‍तर की गेंदों से डरते हैं और एक टेस्‍ट में शोएब का सामना करते समय सचिन के पैर कांप रहे थे। हालांकि बाद में उन्‍होने अपने बयान को बदल दिया।

स्‍टीव वॉ

स्‍टीव वॉ

आस्‍ट्रेलिया के महान कप्‍तान और महान खिलाड़ी स्‍टीव वॉ ने कई बार ब्रायन लारा को सचिन से भी बड़ा खिलाड़ी बताया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+