देखें तस्वीरें- महेला और थरंगा से हारी टीम इंडिया
किंग्सटन। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये कल के मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 161 रनों से हराकर करारी शिकस्त दी है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे। अपनी कप्तानी के पहले ही मुकाबले में विराट को हार का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका के लिए महेला जयवर्द्धने और उपुल थरंगा ने पहले विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी कर टीम को 348 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। जिसके जवाब में भारत की पूरी पारी 44.5 ओवरों में 187 रनों पर आल आउट हो गयी।
देखें तस्वीरें-

महेला जयवर्द्धने
अपनी शतकीय पारी के दौरान महेला जयवर्द्धने शॉट खेलते हुए।

उपुल थरंगा
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने 174 रनों की पारी खेली। थरंगा और जयवर्द्धने ने मिलकर टीम के लिए 213 रनों की साझेदारी की।

अर्द्धशतक लगाने के बाद जयवर्द्धने
अपना अर्द्धशतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते महेला जयवर्द्धने।

भारतीय गेंदबाज बेअसर
टीम इंडिया के गेंदबाज इस दौरान असरहीन रहे। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट खेले।

विराट कोहली
यह एक कप्तान के रूप में विराट कोहली का पहला मैच था।

शमी अहमद
इस मैच में शमी अहमद ने दस ओवरों में 68 रन दिये, वह कोई प्रभाव नहीं डाल सके।

रन लेते थरंगा
अपनी 174 रनों की पारी के दौरान उपुल थरंगा ने 19 चौके और तीन छक्के लगाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications