Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया: राहुल द्रविड़

नई दिल्‍ली। आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग को लेकर कल दिये गये अपने बयान पर राहुल द्रविड़ ने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है। कुछ मीडिया चैनलों ने मेरी बात को बिल्‍कुल अलग ढंग से प्रस्‍तुत किया जो कि निराशाजनक है। गौरतलब है कि राहुल का बयान क्रिकइंफो वेबसाइट द्वारा ट‍्विटर पर डाला गया था जिसमें कहा गया था कि 'क्रिकेट प्रशंसकों के कारण ही आज क्रिकेटरों और बीसीसीआई का महत्‍व हैं। अगर बीसीसीआई के लोग प्रशासक हैं तो इसका कारण भी क्रिकेट प्रशंसक हैं। अत: इस खेल की विश्‍वसनीयता बनाये रखने के लिए बीसीसीआई को कोशिश करनी चाहिए।

उनके इस बयान को कुछ मीडिया हाउसों ने प्रमुखता दी, जिसे आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग प्रकरण से जोड़ कर देखा गया। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि अभी तक स्‍पॉट‍ फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में आरोपियों पर कोई कार्यवाई नहीं हो सकी है। अत: द्रविड़ के बयान को इस मसले से जोड़कर देखा जा रहा था।

राहुल ने इस मामले पर निराशा जाहिर की है कि इस बयान को गलत तरह से लोगों के सामने रखा गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+