अब आईपीएल से भी सन्यास लेंगे राहुल द्रविड़
बैंगलोर। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कई शानदार पारियां खेलने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ अब आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। यह उनका आखिरी आईपीएल था। इस सीजन में राहुल ने शानदार कप्तानी की और कथित तौर पर कम क्षमताओं वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले तक लेकर गये। मुंबई टीम से हार के बाद द्रविड़ ने कहा कि इस टीम की कप्तानी करना एक सुखद एहसास था। खिलाडि़यों ने अपनी क्षमता से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया।
राहुल ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल के बाद जिस तरह से टीम ने वापसी की वह वाकई प्रशंसनीय है। इस स्कैंडल के बाद सभी खिलाड़ी भावनाओं के मुश्किल दौर से गुजरे हैं, लेकिन उन्होने अपनी क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल किया। गौर हो कि राजस्थान रॉयल्स टीम में राहुल द्रविड़ और शेन वाटसन ही बड़े खिलाड़ी थे। इन दोनों के अलावा, ज्यादातर खिलाड़ी अनुभवहीन थे।
राहुल द्रविड़ ने आईपीएल के वर्तमान सीजन के 16 मैचों की 15 पारियों में चार अर्द्धशतकों की मदद से 416 रन बनाये। जिसमें उन्होने 54 चौके और पांच छक्के लगाये। राजस्थान रॉयल्स टीम को इस सीजन में तब बड़ झटका लगा जब उसके तीन खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल पाये गये लेकिन द्रविड़ की कप्तानी में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। आईपीएल के पहले तीन सीजन में राहुल द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का प्रतिनिधित्व किया।
अब तक आईपीएल के 6 सीजन में राहुल द्रविड़ ने 87 मैचों में 11 अर्द्धशतकों की मदद से 2119 रन बनाये। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 75 रन रहा।
देखें राहुल द्रविड़ की तस्वीरें-

राहुल द्रविड़
टीम के एक अन्य खिलाड़ी को बैटिंग टिप्स देते राहुल द्रविड़।

राहुल द्रविड़
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ राहुल द्रविड़।

राहुल द्रविड़
बल्लेबाजी के दौरान शॉट खेलते राहुल।

राहुल द्रविड़
अभ्यास के लिए तैयार होते राहुल द्रविड़।

राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ ने आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान की तरफ से 416 रन बनाये।

राहुल द्रविड़
शर्मिला टैगोर के साथ राहुल द्रविड़।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications