'मर्द' सचिन ने पढ़ी महिलाओं के लिए कविता

नई दिल्‍ली। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अब महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव पर आवाज उठायेंगे। उन्‍होने फिल्‍म निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्‍तर के अभियान 'बलात्‍कार और भेदभाव के खिलाफ पुरूष' (मर्द) के लिए मराठी में कविता पढ़कर इसकी शुरूआत की। इस बारे में अभियान की तरफ से कहा गया था कि सचिन अब पुरूषों में जागरूकता लाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए मराठी में कविता पाठ करेंगे। इस कविता को गीतकार जावेद अख्‍तर ने हिंदी में लिखा था, जिसका कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

सचिन ने जो कविता पाठ किया उसका अनुवाद जितेंद्र जोशी ने किया था। तेलूगू भाषा में इसी कविता का पाठ टालीवुड के जाने माने अभिनेता महेश बाबू करेंगे। 'मर्द' अभियान ने बयान में कहा गया था कि देश में सचिन तेंदुलकर की छवि और लोकप्रियता को देखते हुए उन्‍हें इस अभियान से जोड़ा गया है। गौर हो कि इस 'मर्द' अभियान का प्रचार आईपीएल 6 के दौरान भी किया गया था। जब देशी विदेशी कई खिलाडि़यों ने नकली मूंछे लगाकर इसका प्रचार किया था।

पिछले साल दिसम्‍बर में एक चलती बस में हुए बलात्‍कार के बाद महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए पूरे देश में चिंतन चल रहा है। वहीं कई लोकप्रिय हस्तियां भी इस अभियान से जुड़ रही हैं।

Story first published: Saturday, August 10, 2013, 14:26 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+