सूत्रों के अनुसार दो पन्ने के इस दस्तावेज में सचिन ने खेल में युवा प्रतिभाओं के विकास, खेलों के उत्थान और इसे प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की योजनाएं तैयार की है। इस दस्तावेज में भारतीयों के लिए खेल को जरूरी बनाये जाने की बातों पर बल दिया गया है।
गौरतलब है कि सचिन को क्रिकेट में दिये गये उनके योगदान के कारण खेलों के विकास के लिए उन्हें राज्य सभा का सांसद नियुक्त किया गया है। अत: सचिन ने खेलों की बेहतरी के लिए बनाई गई योजनाओं की प्रति खेल मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री के पास सम्मिलित कर दी है।