क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के संन्यास की तैयारियां शुरू
कोलकाता। आज सारे टीवी चैनलों पर एक खबर आग की तरह दौड़ रही है कि आने वाले दिनों में वेस्टइंडिज टीम भारत टेस्ट मैच खेलने आ रही है। तय कार्यक्रम के मुताबिक एक टेस्ट मैच मुंबई में होगा जहां सचिन तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट मैच खेलेंगे। जिसे खेलने के बाद सचिन क्रिकेट जीवन के तीनों फार्मेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि अभी इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फिर भी मुंबई टेस्ट सचिन का आखिरी टेस्ट कहा जा रहा है। वैसे खबर यह भी आ रही है कि बीसीसीआई ने सचिन की विदाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वैसे तो टेस्ट मैच कोलाकाता औऱ मुंबई दोनों जगह होंगे लेकिन कार्यक्रम ऐसा सेट किया गया है ताकी सचिन अपना आखिरी टेस्ट अपने फेवरट मैदान और उस जगह से खेलें जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन की शुरूआत की थी।
इस खबर के बाद सचिन के चाहने वालों की प्रतिक्रियाएं आनी स्वाभाविक थीं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वो इस बारे में खुश हों या फिर दुखीं। क्योंकि भारत में सचिन को गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट कहा जाता है। त्याग, लगन, समर्पण, जूनून औऱ अपने खेल के प्रति हद से ज्यादा दीवानगी की तस्वीर पेश करने वाले सचिन तेंदुलकर को हर भारतीय ता- उम्र खेलते हुए ही देखना चाहता है लेकिन हर खेल का अंत होता है इसलिए कभी ना कभी सचिन को भी विराम लेना ही होगा।
यह तो खुशी की बात है कि टेस्ट जीवन से उनके संन्यास की सुगबुगाहट पहले से पैदा हो गयी है वरना वनडे की तरह सचिन को संन्यास की विदाई कोई नहीं दे पाता।
आईये आपको बताते हैं कि सचिन के 200 वें टेस्ट की बात और संन्यास की बात सुनकर उनके चाहने वालों ने ट्विटर पर क्या लिखा है?

दिलीप अवस्थी
लखनऊ निवासी दिलीप अवस्थी ने ट्विट किया है.. सचिन के 200वें टेस्ट को देखने के लिए मैं मुंबई जाऊंगा। सचिन एक युग का नाम है..अगर वह संन्यास लेते हैं तो एक खिलाड़ी के रूप में उनका रोल भले ही लोगों के सामने खत्म हो लेकिन वह कुछ और रूप में लोगों के सामने आ जायेंगे।

नवीन श्रीवास्तव
गोरखपुर निवासी नवीन श्रीवास्तव ने ट्विट किया .. क्या सच में? सचिन के बिना तो मैं इंडियन क्रिकेट की कल्पना भी नहीं कर सकता हूं। 200 टेस्ट खेलना वो भी पूरी ईमानदारी और सच्चे मन से तो यह केवल सचिन ही कर सकते हैं।

रवि वर्मा
बनारस के रवि वर्मा..यकीन नहीं होता कि कल के16 साल का लड़का आज अपने जीवन का 200वां टेस्ट खेलने जा रहा है। सचिन तुम महान हो, तुम पर हर भारतीय को फर्क है।

सोनाली कुलकर्णी
सोनाली ने लिखा है कि सचिन तेंदुलकर.. एक ऐसी हस्ती का नाम है जिनका नाम लेते ही सिर खुद ब खुद झुक जाता है। सचिन की विदाई में मैं भी मुंबई जा रही हूं।

रूपा रंजन
इलाहाबाद के रूपा रंजन ने ट्विट किया है शुक्र है कि बीसीसीआई वालों ने पहले से संकेत दे दिये हैं कि सचिन संन्यास लेने जा रहे हैं। पूरे भारतवासियों का फर्ज है कि वह दर्शक दीर्घा में खड़े होकर क्रिकेट के इस भगवान का शुक्रिया अदा करे। वैसे मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि क्रिकेट के भगवान ले लेंगे संन्यास?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications