oi-Pradeepkumar
लखनऊ। चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल घुटने के नीचे की नस खिंच जाने और फ्लू के कारण सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रां प्री बैडमिंटन चैंपियनशिप नहीं खेल पाएगी। जिससे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती को भी करारा झटका लग सकता है। सायना की अनुपस्थिति भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों के लिए निराशा भरा संदेश है।
टूर्नामेंट के आयोजक उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एकेडमी के महासचिव विजय सिन्हा ने भाषा को बताया कि साइना को सुबह हल्का सर्दी-जुकाम था और आज अभ्यास के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। उन्होंने बताया कि डाक्टरों ने साइना को कम से कम तीन दिन तक आराम करने को कहा है लिहाजा यह शटलर अब टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पायेगी।
सिन्हा ने एक सवाल पर कहा कि साइना लगातार कई टूर्नामेंट खेलने का कारण थकान महसूस कर रही थीं लेकिन उन्होंने सैयद मोदी टूर्नामेंट में खेलने की सहमति जतायी थी और इसीलिये वह लखनऊ आई थीं। गौरतलब है कि दुनिया की चौथे नम्बर की खिलाड़ी साइना को आज टूर्नामेंट में चीनी ताइपे की सियाओ मा पाए के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करनी थी लेकिन उनके हटने से टूर्नामेंट में भारत की चुनौती को करारा झटका लगा है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, December 21, 2011, 17:45 [IST]
Other articles published on
Dec 21, 2011