-Staff

नयी दिल्ली6 जनवरी: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान अंपायरों की बेजा गलतियाँ को देखते हुए आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषदआईसीसीके पास आधिकारिक शिकायत दर्ज करने का फैसला किया.
भारतीय टीम प्रबंधन ने पहले दिन अंपायरों की गलतियों के बावजूद शिकायत न करने फैसला किया था लेकिन अब बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार ने अधिकारियों को आधिकारिक शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिये हैं.
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहाबोर्ड अध्यक्ष शरद पवार ने अधिकारियों को सिडनी टेस्ट में अंपायरिंग के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करने के लिये कहा है. आईसीसी को इस बाबत आज पत्र भेजा जाएगा.
शुक्ला ने कहा अंपायरिंग का ऐसा स्तर अस्वीकार्य है. हम इसे तटस्थ अंपायरिंग नहीं मानते. वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर और इंग्लैंड के मार्क बेनसन ने इस मैच के दौरान कई गलत फैसले दिये जिनमें अधिकतर भारत के खिलाफ गये.
शुक्ला ने कहाटेलीविजन पर देखने से भी पता चल गया कि अंपायरिंग बहुत खराब थी. यहां तक कि आईसीसी तकनीकी समिति के सदस्य सुनील गावस्कर भी इससे काफी खफा थे. उन्होंने कहाइन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने शिकायत दर्ज करने का फैसला किया.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, January 6, 2008, 14:44 [IST]
Other articles published on
Jan 6, 2008