आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग में शामिल रहे अभिनेता विंदू दारा सिंह ने इस मामले में असद रऊफ का नाम लिया है। जिसे संज्ञान में लेते हुए आईसीसी ने इस पर तुरंत फैसला किया है। वहीं आईपीएल के वर्तमान संस्करण में असद अब भी अंपायरिंग कर रहे हैं, बताया जाता है कि बुकियों ने अंपायर को एक महंगा गिफ्ट भी दिया है।
अपने फैसले पर आईसीसी ने अपनी मीडिया रिलीज में कहा है कि 'स्पॉट फिक्सिंग मसले पर शामिल होने के कारण मुंबई पुलिस असद से पूछताछ कर रही है। जिसके कारण हम उनका नाम चैम्पियंस ट्रॉफी से वापस लेते हैं।
फिक्सिंग मामले की जांच मुंबई, दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है। खास बात यह है कि जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है। इसमें नित नये खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस जांच में कई बॉलीवुड अभिनेताओं के नाम भी आ सकते हैं।