इस पर जगमोहन डालमिया ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि इन दिनों बोर्ड में क्या हो रहा है। हालांकि बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा है कि बैठक की अध्यक्षता श्रीनिवासन ही करेंगे। बांबे हाईकोर्ट द्वारा जांच के दोबारा आदेश देने पर बोर्ड ने अभी कुछ भी नहीं कहा हैं। बोर्ड द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में मयप्पन और सट्टेबाजी में लिप्त राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा को निर्दोष करार दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि इन दोनों के खिलाफ कोई सबूत न होने के कारण इन पर आरोप साबित नहीं होते हैं। जबकि दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ किये जाने पर कुंद्रा ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होने खुद एक बार एक करोड़ का सट्टा खेला था। दिल्ली पुलिस ने भी स्पॉट फिक्सिंग और सट्टे में आरोपी 39 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी कर ली है।
बीसीसीआई में एन श्रीनिवासन के समर्थन में वाइस प्रेसिडेंट सुधीर डबीर, अरुण जेटली, शिवलाल यादव, सचिव निरंजन शाह, कोषाध्यक्ष रवि सावंत, ज्वाइंट सेक्रेट्री अनुराग ठाकुर, डीडीसीए, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन, आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन शामिल हैं। वहीं उनके विरोध में बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट निरंजन शाह, चित्रक मित्रा, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन हैं।
ऐसे में बैठक में क्या होगा और क्या नतीजा निकलेगा, यह देखने वाली बात होगी। बैठक में इस बात की भी चर्चा होगी कि हाइकोर्ट के फैसले के बाद मामले में अब क्या किया जाना ?