For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्‍ली रेप केस पर टीम इंडिया ने ट्विटर पर निकाला गुस्‍सा

बैंगलोर। दिल्‍ली की एक बस में एक लड़की के साथ हुए रेप ने देश की जनता को झकझोर कर रख दिया है। हर व्‍यक्ति रेप आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग कर रहा है। देश में जगह-जगह न्‍याय पाने के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस अमानवीय घटना से टीम इंडिया को भी झटका लगा है। टीम के कई खिलाडि़यों ने ट्विटर पर इस घटना की आलोचना की है।

इस घटना पर युवराज सिंह, हरभजन सिंह, मनोज तिवारी, ललित मोदी, अयाज मेनन, संजय मांजरेकर, आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर अपने विचार व्‍यक्‍त किये हैं। जो कि इस प्रकार हैं-

युवराज सिंह-दिल्‍ली गैंग रेप की घटना के बारे में सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ है। इस तरह की घटनाएं बता रही हैं कि हम कहीं न कहीं भयंकर गलती कर रहे हैं। अगर इसी तरह से महिलाओं से व्‍यवहार होता रहा तो हमारे समाज की रक्षा भगवान ही कर सकता है।

संजय मांजरेकर-इस घटना के खिलाफ हमारा गुस्‍सा केवल भावनात्‍मक है। मैं उस लड़की के जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं।

आकाश चोपड़ा-अपराधियों को इस घृणित काम के लिए सजा मिलनी चाहिए, जिससे कि इस तरह के अपराधों को रोंका जा सके। हमें पूरे राष्‍ट्र को बदलने के लिए खुद को बदलना होगा।

ललित मोदी-मैं सुषमा स्‍वराज से पूरी तरह सहमत हूं। अपराधियों को बख्‍शा नहीं जाना चाहिए। आरोपियों के प्रति दया नहीं करनी चाहिए।

हरभजन सिंह-जागो और इसका विरोध करो। इस तरह की घटना का अगला शिकार आपके घर की कोई सदस्‍य भी हो सकती है। इन रेप के आरोपियों को भी मार देना चाहिए।

मनोज तिवारी-रेप की इस घटना से मुझे गहरा धक्‍का लगा है। आरोपियों को आम पब्लिक के बीच फांसी दी जानी चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+