युवराज सिंह को लेकर फैली झूठी खबर, खुद सामने आकर बतानी पड़ी सच्चाई
नई दिल्ली। युवराज सिंह जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी हेजल कीच और भाई जोरावर सिंह भी नजर आएंगे। अगर आपको यह जानकारी किसी अन्य चैनल या न्यूज वेबसाइट से मिली है तो यह जानकारी बिल्कुल गलत है। युवराज सिंह वेब सीरीज में नजर आएंगे, यह एक झूठी खबर है जो आग की तरह फैल चुकी है। हालांकि युवराज के प्रशंसक इस खबर को पढ़कर खुश हुए होंगे लेकिन युवराज ने खुद ट्वीट करते हुए इस खबर को गलत बताया है और साथ ही मीडिया से खास अपील की है।

युवराज ने दिया ये जवाब
युवराज ने वेब सीरीज को लेकर अपना नाम जुड़ता देख ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि ''अभी हाल ही में वेबसीरीज में पदार्पण करने के संबंध में चल रही खबरों को दुरुस्त करते हुए बताना चाहता हूं मेरा किसी वेबसीरीज में पदार्पण करने की खबरें गलत हैं। उक्त वेब सीरीज में मेरे छोटा भाई है मैं नहीं। मीडिया के सभी मित्रों से अनुरोध है कि वे उसी पर सुधारात्मक उपाय करें। धन्यवाद।''

फैली थी ये खबर
दरअसल, मीडिया में फैली खबर के अनुसार, असम का ड्रीम हाउस प्रोडक्शन एक वेब सीरीज बनाने जा रहा है इसमें युवराज के साथ उनकी मां शबनम सिंह भी जुड़ी होंगी। शबनम सिंह के हवाले से लिखा गया था कि वे वेब श्रृंखला के साथ जुड़े होने पर बेहद गर्व और उत्साहित हैं। दुनिया को असली युवराज सिंह और जोरावर सिंह देखने को मिलेंगे। वेब श्रृंखला का केंद्रीय चरित्र मेरे छोटे बेटे जोरावर पर केंद्रित है और एक मां के रूप में, मुझे अपने दोनों बेटों और बहुओं पर गर्व है।

छोटे भाई आएंगे नजर
बता दें कि वेब सीरीज में युवराज के भाई नजर आएंगे, युवराज व हेजल कीच नहीं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म "बच्चन पांडे" में काम करने वाले बॉलीवुड लेखक विपिन उनियाल भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। गाैर हो कि युवराज के पिता योगराज सिंह पॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। वह कई पंजाबी-हिंदी फिल्मों में काम कर चुके थे। युवराज जब छोटे थे तो वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाते रहे। ऐसे में आशंका थी कि वह भी एक दिन फिल्मों में काम करते नजर आएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
