Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेस और भूपति दूसरे राउंड में

Leander Maheshमेलबोर्न, 17 जनवरीः भारतीय दिग्गजों लिएंडर पेस और महेश भूपति को आज यहां अपने जोडीदारों के साथ आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के दूसरे राउंड में पहुंचने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा.

पांचवीं वरीयता प्राप्त पेस और आस्ट्रेलिया के पाल हेनले की जोड़ी ने पेरू के लुइस होर्ना और आस्ट्रिया के स्टीफन कोबेक को 7-6, 7-6 से हराया. छठी वरीयता प्राप्त भूपति और बहामा के मार्क नोल्स की जोड़ी ने रूस के मिखाइल योज्नी और जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को 7-6, 6-4 से पराजित किया. पेस और हेनले को जीत के लिए कुल 108 मिनटों तक एडी चोटी का जोर लगाना पड़ा.

दोनों सेटों का फैसला टाई ब्रेकर के जरिए हुआ जिनमें विजेता जोड़ी ने 7-2, 7-5 से जीत दर्ज की. भारत और आस्ट्रेलिया की इस जोड़ी की दूसरे राउंड में मुलाकात भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और अमरीकी राजीव राम से होगी.

भूपति और नोल्स को पहले सेट में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने तगड़ी टक्कर मिली, लेकिन उन्होंने 60 मिनट तक चला सेट आखिरकार टाई ब्रेकर में 12-10 से जीतने में कामयाबी हासिल की. 39 मिनट तक चले दूसरे सेट में भूपति और नोल्स ने अपने खेल में सुधार किया और मैच लगातार सेटों में जीतने में सफल रहे.

दूसरे राउंड में विजेता जोड़ी का मुकाबला स्विटजरलैंड के वेस एलेग्रो और बेल्जियम के क्रिस्टोफ व्लिजेन से होगा. एलेग्रो और व्लिजेन ने अपने पहले मुकाबले में इजरायली जोड़ी हैरेल जेवी और डुडी सेला को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+