कप्तान धोनी ने बाघ के बाद पिल्ले को लिया गोद
नई दिल्ली। अपने बाइक और जानवर प्रेम के लिए मशहूर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 'होप एंड एनिमल ट्रस्ट' द्वारा बचाये गये एक पिल्ले को गोद लिया है। ट्विटर पर इसकी तस्वीर पोस्ट करते हुए धोनी ने लिखा है कि मैंने एक पिल्ले को गोद लिया है। जिसे मैं इंग्लिश में ली और हिंदी में लिया पुकारूंगा। इसके पहले मैसूर के एक चिडि़याघर से एक नौ साल का बाघ उन्होने गोद लिया था। जिसका नाम उन्होने 'अगस्त्य' रखा था।
धोनी इस समय छुट्टियां बिता रहे हैं। उनकी जगह जिम्बाब्वे सीरीज में टीम की कप्तानी युवा विराट कोहली कर रहे हैं। धोनी अगले महीनें सितंबर में होनी वाली चैम्पियंस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व करेंगे। छुट्टियों का आनंद उठा रहे धोनी ने ट्विटर पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है, वह नियमित अंतराल पर ट्वीट कर रहे हैं। धोनी ने यह भी बताया कि उन्होने अपनी पहली बाईक 4500 रूपये में खरीदी थी जो कि अब खराब स्थिति में हैं। मैं उसे ठीक करूंगा और उसकी फोटो ट्विटर पर अपलोड करूंगा।
धोनी ने छुट्टियों पर जाने से पहले ट्वीट किया था कि उन्हें डिस्टर्ब न किया जाए। वह अमेरिका छुट्टियां मनाने के लिए गये हुए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
