Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गावस्‍कर की टिप्‍पणी से आहत हैं लक्ष्‍मण

हैदराबाद। टीम इंडिया के स्‍टाइलिश बल्‍लेबाज वीवीएस लक्ष्‍मण ने बिना गावस्‍कर का नाम लिये कहा कि मैं उनकी इस बात से आहत हूं कि हैदराबाद में प्रतिभा की कमी हैं। मेरा मानना है कि सबकुछ आपकी प्रतिबद्धता के साथ ही इस बात पर निर्भर करता है कि आप टीम का प्रतिनिधित्‍व करते समय गर्व का अनुभव करें।

लक्ष्‍मण कल हैदराबाद क्रिकेट एशोसिएशन आये थे, जहां उन्‍होने सात युवा खिलाडि़यों को सम्‍म‍ानित किया। समाचार पत्र 'द हिंदू' के अनुसार, लक्ष्‍मण ने कहा कि 'मैं इस बात से आहत हूं कि एक पूर्व महान खिलाड़ी ने हैदराबाद में क्रिकेट के स्‍टैंडर्ड पर इस तरह का कमेंट किया।' मुझे याद है कि 1987 में हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी जीती थी, जबकि इसके पहले शहर में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय टेस्‍ट और वनडे मैचों का आयोजन कम ही होता था।

लक्ष्‍मण ने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि यहां तब उतनी सुविधाएं नहीं थी जब मैनें अपना करियर शुरू किया था, लेकिन अब यहां अच्‍छी सुविधाएं उपलब्‍ध हैं। लक्ष्‍मण ने भारत की तरफ से 131 टेस्‍ट मैचों 8,781 रन बनाये। जिसमें उन्‍होने 17 शतक और 56 अर्द्धशतक लगाये हैं।

वहीं 86 एकदिवसीय मैचों में लक्ष्‍मण ने 6 शतक और 10 अर्द्धशतकों की सहायता से 2,338 रन बनाये हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+