युवराज ने इस अवार्ड को दिल्ली गैंग रेप का शिकार हुई लड़की को समर्पित किया। इसके पहले युवराज और टीम इंडिया के अन्य खिलाडि़यों ने इस घटना के प्रति ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया था। इस घटना ने पूरे देश को आहत किया है। जिससे माता पिता अपनी बेटियों के लिए और भी फिक्रमंद हो गये हैं।
इस घटना के खिलाफ आम जनता ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इस रेप केस के आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें से एक ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।
देश भर में इस घटना से इतना आक्रोश है कि इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की जा रही हैं। जिससे कि इन मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जा सके और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके।