बैंगलोर। अपने मस्त मौला अंदाज और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह आज कल फ्रांस के बीच पर क्या कर रहे हैं? ये लाइन पढ़कर आपको ये लग सकता है कि हम शायद युवराज की क्रिकेट से इतर छुट्टियां मनाने की बात कर रहे हैं, पर ऐसा नहीं है, मीडिया में जारी हुई तस्वीर से पता चलता है कि भारतीय क्रिकेट का ये लड़ाका इन दिनों बीच पर कड़ी मेहनत कर रहा है, जिससे कि वह फिर से टीम में अपनी जगह बना सके।
युवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है वहां पर ट्रेनिंग करना एक अलग अनुभव है। यह सुबह का सत्र है। तस्वीर में युवराज एक भारी चीज को अपने शरीर से बांध कर दौड़ लगा रहे हैं। गौरतलब है कि युवराज इन दिनों टीम इंडिया से बाहर है। वह भारत की तरफ से चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग नहीं ले सके, वहीं वेस्टइंडीज में हो रही ट्राईनेशन सीरीज से भी वो बाहर हैं।
वेस्टइंडीज में हो रही ट्राईनेशन सीरीज के फाइनल में आज टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा।