कोहली जैसा दिखता है ये शख्स, मोहम्मद आमिर ने फोटो शेयर कर किया सबको हैरान
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक शख्स की फोटो शेयर की जिसे देख सब हैरान रह गए हैं। पहली झलक में देखने पर ऐसा लग रहा है कि ये भारतीय कप्तान विराट कोहली की तस्वीर है। लेकिन वो कोहली नहीं है। इस तस्वीर को देख आमिर खुद हैरान रह गए। लिहाजा, उन्होंने कोहली को फोटो टैग करते हुए पूछा कि विराट भाई यह आप हैं क्या?
इस तस्वीर को देख हर कोई धोखा खा जाएगा, क्योंकि तस्वीर में दिख रहे शख्स का चेहरा और आंखे बिल्कुल कोहली की तरह ही दिखाई दे रही हैं। लेकिन ये तस्वीर कोहली की नहीं, बल्कि तुर्की के हीरो केविट सेटिन गनर हैं। तुर्की की टीवी सीरीज 'दिरिलिस इर्तुग्रल' 2014 में आई थी और इसे दुनिया भर में कई लोगों ने देखा था। इस सीरीज का एक किरदार है, जो हूबहू कोहली जैसा दिखता है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के लोगों से इस सीरीज को देखने की बात की थी। इसके बाद यह सीरीज टेलिविजन नेटवर्क पर पाकिस्तान में प्रसारित की जा रही है। रमजान के पाक महीने में इस सीरीज को टेलिकास्ट करना शुरू किया गया। इस सीरीज में 'डोगन बे' नाम का एक किरदार है, जो केविट सेटिन गनर ने निभाया है। यह तुर्की एक्टर बिल्कुल विराट कोहली जैसा नजर आता है।
@imVkohli brother is it you m confused 😂 pic.twitter.com/kbwn31yjT6
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) May 15, 2020
बता दें कि कोही का एक हमशक्ल पुणे से भी है जिसका नाम सौरभ गाडे है। उसके पिता फौजी और मां शिक्षिका हैं। जबकि उनका बड़ा भाई रूस में मेडिसिन की पढ़ाई कर रहा है। पुणे से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपने गाँव येलवाडी देहु में सौरभ को 'देहू का विराट' कहा जाता है। सौरभ जब भी सड़क पर चलते हैं तो लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
