Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL खेलना चाहते हैं ओलंपिक चैंपियन योहान ब्लेक, ये हैं इनकी 2 फेवरेट टीमें

नई दिल्ली। आईपीएल में भला काैन क्रिकेटर खेलना नहीं चाहता। भारत में पिछले 12 सालों से लगातार जारी इस लीग में दुनियाभर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का माैका मिलता है। ना सिर्फ माैका, बल्कि पहचान और पैसा भी खूब मिलता है। सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेटरों को इस लीग में शामिल नहीं किया जाता। आईपीएल में खेलने की तमन्ना ना सिर्फ क्रिकेटरों में है बल्कि अन्य खेल से जुड़े खिलाडियों में भी है। जमैका के योहान ब्लेक ने भी आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

ओलंपिक पदक विजेता धावक योहन ब्लेक ने एथलेटिक्स से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलने की इच्छा व्यक्त की है। योहान ब्लैक इन दिनों रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी-20 सीरीज का प्रमोशन करने भारत आए हैं। इस दाैरान उन्होंने बताया कि वो 2 साल बाद क्रिकेट में अपना करियर बनाएंगे। रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी-20 सीरीज अगले साल फरवरी में होगी जिसमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि ब्लैक इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह एक एथलीट हैं और ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं।

ब्लेक, जो अब टोक्यो में अगले साल के ओलंपिक खेलों में गोल्ड पर नजर गड़ाए हुए हैं, दो आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलना चाहते हैं। उसैन बोल्ट के बाद दूसरे सबसे ते आदमी ब्लेक को हालांकि वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेलने का शौक नहीं है। ब्लेक को इस वर्ष सीपीएल टीम जमैका टालवासा की ओर से एक प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन समय की कमी के कारण उन्होंने खेलने से इनकार कर दिया।

उन्होंने मिड-डे मील से कहा, 'मेरे पास ट्रैक और फील्ड में दो साल बचे हैं और फिर मेरे लिए क्रिकेट के लिए समय है। लेकिन, मैं वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेलना चाहता। मुझे फ्रैंचाइजी क्रिकेट में फीचर करना अच्छा लगेगा। मैं भारत में एक फ्रैंचाइजी का मालिक बनना चाहूंगा। और सबसे महत्वपूर्ण बात, कोलकाता नाइट राइडर्स या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलना पसंद करूंगा। क्रिस गेल भी बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। मुझे बैंगलोर की टीम खासकर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से प्यार है। इसके अलावा, कोलकाता की टीम, क्योंकि गेल उनके लिए भी खेल चुके हैं।'

Story first published: Wednesday, December 4, 2019, 17:04 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+