Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अहमदाबाद टेस्ट : द्रविड़ का 30वां शतक, सहवाग आउट (लीड-6)

मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल के पहले दोनों सत्र सहवाग के नाम रहे। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सहवाग और गौतम गम्भीर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन गम्भीर यहां लम्बी पारी खेलने में विफल रहे। वह जेसी राइडर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 21 रन बनाए और सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।

गम्भीर के आउट होने के बाद सहवाग ने द्रविड़ के साथ मिलकर पारी का आगे बढ़ाया। भोजनकाल तक दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर ली। इस बीच सहवाग ने पहले अर्धशतक और फिर चौका लगाकर शतक जड़ दिया। उनके टेस्ट करियर का 22वां शतक है।

भोजनकाल के बाद सहवाग ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया। इस बीच द्रविड़ ने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर शतक पूरा किया। उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक है। यह मैच उनके लिए एक अन्य मायने भी खास है। इस मैच में दो कैच लपकते द्रविड़ के टेस्ट मैचों में 200 कैच हो जाएंगे। अब तक 198 कैच लपक चुके हैं।

भारतीय टीम को सहवाग के रूप में दूसरा झटका लगा। वह कीवी कप्तान डेनियल विटोरी की फिरकी से चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 199 गेंदों पर 173 रन बनाए। उनकी इस पारी में 24 चौके एक और छक्का शामिल था। द्रविड़ 101 और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दो रन बनाकर नाबाद थे।

यह मैच तेंदुलकर के लिए बेहद खास है। इस वर्ष नौ टेस्ट मैचों में 1270 रन बना चुके तेंदुलकर शतकों के अर्धशतक से एक कदम दूर हैं। तेंदुलकर ने इस वर्ष छह शतक लगाए हैं। ऐसे में मोटेरा में उनसे एक और शतक की आस होगी।

कीवी कप्तान विटोरी के लिए भी यह मैच विशेष है। इसमें 38 रन बनाने के साथ ही उनके टेस्ट मैचों में 4,000 रन पूरे हो जाएंगे। 4,000 से अधिक रन बनाने और 300 विकेट लेने वाले वह दुनिया के तीसरे हरफनमौला क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले इंग्लैंड के इयॉन बॉथम और भारत के कपिल देव यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 4, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+