Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड को टेस्ट में धोने के बाद भारत ने यहां भी लहराया तिरंगा

कोलंबो। जहां एक ओर भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम करके इतिहास रचा। इस बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और खुशखबरी कोलंबो से आई है। जहां अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने जगह बनाई है।

यूथ एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया

कोलंबो में चल रहे अंडर 19 एशिया कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। 20 दिसंबर को टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 77 रनों से हरा के फाइनल में स्थान बनाया।

टॉस जीत कर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हिमांशु राणा के शानदार शतक और शुभम गिल, पृथ्वी शा और अभिषेक शर्मा के उपयोगी योगदान की बदौलत टीम इंडिया 294 रन पर ऑल आउट हो गई।

हिमांशु राणा ने 123 गेंद पर 130 रनों की पारी खेली। इनके साथ-साथ पृथ्वी शा ने 40, शुभम गिल ने 95 और अभिषेक शर्मा ने 83 रनों की उपयोगी पारी खेली।

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 77 रनों से हराया

इन पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 294 रनों का स्कोर बनाने में सफल हुई। बता दें कि भारतीय टीम के आखिरी 6 विकेट महज 34 रन जोड़कर ही गिर गए।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान टीम को शुरूआती झटके लगे। 13 ओवर में अफगानिस्तान टीम ने 46 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए।

इसके बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू की। इब्राहिम जाड्रन और निसार वाहदत ने संभल कर खेलना शुरू किया।

हिमांशु राणा ने लगाया शानदार शतक

हालांकि जाड्रन जल्दी ही आउट हो गए। वाहदत ने 75 रनों की पारी खेली, उनके साथ-साथ अफगानिस्तान टीम से शम्सुरहमान ने 49 रनों की पारी खेली।

बावजूद इसके अफगानिस्तान की टीम को भारतीय टीम से शिकस्त खानी पड़ी। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान पर 77 रनों से शानदार जीत दर्ज करते फाइनल में जगह बनाई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+