oi-Staff
मुंबई। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में धमाकेदार वापसी करने वाले केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को भारत की एकदिवसीय आर ट्वेंटी 20 टीम में लौट आए हैं। वहीं ईशांत शमा को एकदिवसीय टीम से बाहर कर दिया गया है।
कानपुर टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पक्की करने वाले तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत एकदिवसीय और टेस्ट टीमों में लौट आए हैं। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने बुधवार को श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैचों और एकमात्र ट्वेंटी मैच के लिए टीम की घोषणा की।
मुनाफ पटेल बाहर
आर. अश्विन, अशोक ढींढा और सुदीप त्यागी को ट्वेंटी-20 टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में श्रीसंत भी शामिल हैं। दूसरी ओर, श्रीसंत ने मुनाफ पटेल को हटाकर एकदिवसीय टीम में भी जगह बना ली। एकदिवसीय श्रृंखला में लेग स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भी जगह दी गई है। ओझा को अमित मिश्रा के स्थान पर टीम में आने का मौका मिला है।
टीमें इस प्रकार हैं :
एकदिवसीय (पहले दो मैचों के लिए) : महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, जहीर खान, प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा, श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा, सुदीप त्यागी और विराट कोहली।
ट्वेंटी-20 टीम : महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, यूसुफ पठान, आर. अश्विन, ईशांत शर्मा, आशीष नेहरा, श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा, सुदीप त्यागी, अशोक ढींढा और रोहित शर्मा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, December 3, 2009, 12:09 [IST]
Other articles published on
Dec 3, 2009