Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद नया 'मौका मौका' विज्ञापन हुआ वायरल

नई दिल्ली। भले ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर विश्व कप 2019 का खिताब जीतने से चूक गई थी। लेकिन प्रशंसक टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पूरे विश्व कप में भारत ने अच्छा खेल दिखाया पर सेमीफाइलन में न्यूजीलैंड बाजी मारने में कामयाब हो गया। अब टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एक नया 'मौका-मौका' विज्ञापन बना है जो भारतीय टीम को ट्रिब्यूट दे रहा है। विज्ञापन में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी प्रशंसक के बीच में सेमीफाइनल की हार के बाद बातचीत हो रही है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी प्रशंसक विश्व कप में सेमीफाइनल में हार पर भारतीय टीम की हंसी उड़ाता है तो फिर उसे करारा जवाब मिलता है।

वीडियो में पाकिस्तानी प्रशंसक भारतीय को काला चश्मा पहनने को कहता है। वह कहता है कि अब हारने के बाद नजर तो मिला पाओगे नहीं, इसके बाद भारतीय प्रशंसक ने ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। भारतीय प्रशंसक ने कहा, 'हम शेर की तरह खेले हैं पूरा विश्व कप, तुम्हारी तरह दूसरों की हार पर उम्मीद नहीं लगाए बैठे थे। हम एक चैम्पियन टीम हैं जो विपक्षी टीम को सोचने पर मजबूर करती है।"

यह सुनने के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक ने कहा कि गुरूर टूटने की आवाज नहीं आती। इसपर भारतीय प्रशंसक ने कहा, ''हमारी आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचती है। उस दिन किस्मत ने साथ नहीं दिया वरना नंबर 7 का आंकड़ा तुझे फिर रूला देता। सभी जीतने पर अपनी टीम की तारीफ करते हैं और हारने पर अपनी टीम की आलोचना करते हैं। हालांकि, हम भारतीयों का अलग तरीका है। हम जीत दर्ज करने से पहले विपक्षी टीम की कमजोरियों को उजागर कर देते हैं और फिर इंडिया, इंडिया चिल्लाते हैं।"

Story first published: Sunday, July 14, 2019, 18:08 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+