For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीसंत का IPL खेलने का सपना टूटा, शॉर्टलिस्ट में नहीं किए गए शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार (11 फरवरी) को आईपीएल 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की। इस सीजन में आईपीएल में वापसी का सपना देख रहे एस श्रीसंत निराश हैं, क्योंकि उनका नाम आईपीएल के शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में शामिल नहीं है।

आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए कुल 1114 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। उनमें से केवल 292 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों की एक सूची आईपीएल की आठ प्रतिभागी टीमों को भेजी गई है।

श्रीसतं के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योकि उन्हें लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद थी। इसके लिए वह पिछले एक साल से जोरों पर तैयारियां भी कर रहे थे। श्रीसंत ने अपना आखिरी आईपीएल 2013 में राजस्थान के लिए खेला था। लेकिन तब वह स्पाॅट फिक्सिंग में फंस गए थे, जिस कारण उनपर आजीवन बैन लगा था, लेकिन पिछले साल उनपर लगा ये बैन समाप्त कर दिया था।

श्रीसंत का आईपीएल करियर
तेज गेंदबाज श्रीसंत ने 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया। अगले 5 वर्षों के लिए, उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया। इस बीच उन्होंने 44 मैचों में 40 विकेट लिए थे। हालांकि, 2013 से किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।

गाैर हो कि नीलामी के लिए चुने गए कुल 292 खिलाड़ियों में से 164 भारतीय हैं और 125 विदेशी हैं। बाकी 3 खिलाड़ी सहयोगी देशों के होंगे। आईपीएल 2021 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की सूची में कुल 10 नामों को शामिल किया गया है। इसमें दो भारतीय, हरभजन सिंह और केदार जाधव शामिल हैं। अन्य आठ विदेशी खिलाड़ी हैं ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड। नीलामी में कुल 12 खिलाड़ी हैं जिनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है। एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले कुल 11 खिलाड़ी होंगे। इनमें हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं। 15 खिलाड़ियों के लिए बोली 75 लाख रुपए से कम कीमत पर शुरू होगी। 65 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपए होगा। 65 खिलाड़ियों में से 13 भारतीय होंगे और 52 विदेशी होंगे।

Story first published: Friday, February 12, 2021, 10:52 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+