जिंबाब्वे में एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा भारत
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की। श्रंखला की शुरुआत 28 मई को बुलावायो में होगी और इसका फाइनल नौ जून को हरारे में होगा।
इसके बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। ये मैच 12 और 13 जून को हरारे में खेले जाएंगे।
इस श्रृंखला की दूसरी टीम न्यूजीलैंड थी लेकिन उसने सुरक्षा कारणों से नाम वापस ले लिया। उसका स्थान भारत ने लिया है।
श्रृंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है :
28 मई : जिंबाब्वे बनाम भारत, बुलावालो
30 मई : भारत बनाम श्रीलंका, बुलावायो
1 जून : जिंबाब्वे बनाम श्रीलंका, बुलावायो
3 जून : जिंबाब्वे बनाम भारत, हरारे
5 जून : भारत बनाम श्रीलंका, हरारे
7 जून : जिंबाब्वे बनाम श्रीलंका, हरारे
9 जून : फाइनल, हरारे
भारत-जिंबाब्वे श्रंखला :
12 जून : पहला ट्वेंटी-20 मैच, हरारे
13 जून : दूसरा ट्वेंटी-20 मैच, हरारे
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications