आईपीएल : बैंगलोर ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया (लीड-5)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम ने 15.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए।
बैंगलोर की ओर से केविन पीटरसन ने धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बनाए। रोबिन उथप्पा ने 26 रनों का योगदान दिया।
बैंगलोर का पहला विकेट दूसरे ही ओवर में जैक्स कैलिस का गिरा। वह खाता भी नहीं खोल सके। पांचवें ओवर में मनीष पांडे 13 गेंदों में 14 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। रोबिन उथप्पा 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। वह 11वें ओवर में आउट हुए।
केविन पीटरसन 12वें ओवर में रन आउट हो गए। 14वें ओवर में विराट कोहली 14 रन के निजी योग पर पेवेलियन लौटे।
राजस्थान की ओर से त्रिवेदी ने दो विकेट हासिल किए। कामरान खान और शेन वार्न को एक-एक विकेट मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। राजस्थान की ओर से एडम वोग्स ने 28, अभिषेक राउत ने 32 और शेन वाटसन ने 22 रनों का योगदान दिया।
राजस्थान का पहला विकेट तीसरे ओवर में माइकल लंब का गिरा। वह आठ गेंदों में नौ रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद खेलने आए पौनिकर बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। उस समय टीम का कुल योग 17 रन था।
नमन ओझा नौ गेंदों में सात रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हुए। पंकज सिंह की गेंद पर मनीष पांडेय ने उनका कैच लपका।
शेन वाटसन 25 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक झुनझुनवाला ने 13 और यूसुफ पठान ने 11 रन बनाए।
बैंगलोर की ओर से पंकज सिंह ने दो विकेट हासिल किए जबकि डेल स्टेन, जैक्स कैलिस और विनय कुमार को एक-एक विकेट मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications