Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद शमी ने बीवी की तस्वीर पर कमेंट करने वालों को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के स्टार बॉलरों में से एक मोहम्मद शमी अपने पर्सनल कारणों के कारण सोशल मीडिया में छाए हुए हैं, वजह बहुत ज्यादा ही बकवास है। मोहम्मद शमी ने पत्नी के साथ पोस्ट की तस्वीर, मचा खूब हंगामा

फेसबुक और ट्विटर पर 23 दिसंबर को शेयर किए थे फोटो

दरअसल 26 साल के मोहम्मद शमी ने अपनी फैमिली की कुछ फोटो फेसबुक और ट्विटर पर 23 दिसंबर को शेयर की थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने शमी की पत्नी हसीन जहां की ड्रेस पर काफी भद्दे कमेंट कर डाले जिसके कारण शमी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

कुछ कट्टरपंथियों को शमी की पत्नी का पहनावा समझ में नहीं आया

कुछ कट्टरपंथियों ने जबरदस्ती हसीन जहां की ड्रेस को धर्म से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक नई बहस पैदा कर दी जिसका जवाब क्रिकेटर ने ऐसा दिया है जिससे अब मिसेज शमी के कमेंट करने वालों को कम से कम 100 बार सोचना होगा। शमी ने आज ट्वीट कर सवाल पूछने वालों से कहा- "हर किसी को जिंदगी में मुकाम नहीं मिलता। कुछ किस्मत वाले होते हैं, जिन्हें ये नसीब होता है। जलते रहिए...।"

आगे की बात तस्वीरों में

मोहम्मद कैफ ने की थी आलोचना

मोहम्मद कैफ ने की थी आलोचना

शमी के कमेंट से पहले पूर्व टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी कमेंट करने वालों को आड़े हाथों लिया था और ट्वीट पर लिखा था कि ये कमेंट्स सही में शर्मनाक हैं। शमी को पूरी तरह सपोर्ट करें।

महिला आयोग

महिला आयोग

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य ने भी ड्रेस पर कमेंट करने वालों को आड़े हाथों लिया था। महिला सदस्य ने कहा था कि अब मर्द बताएंगे कि कौन महिला क्या और कैसे पहनेगी, शर्मनाक है ये सब।

क्यों भड़के लोग?

क्यों भड़के लोग?

शमी की पत्नी ने फोटो में स्लीवलेस ड्रेस पहनी हैं, जिस पर लोगों ने हल्ला मचा दिया।कुछ कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें कई तरह की सलाह दी हैं।

शमी ने किया ट्वीट

शमी ने सोमवार सुबह दो ट्वीट किए। ये दोनों मेरी जिंदगी और लाइफ पार्टनर हैं। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि क्या करना है, क्या नहीं? हमें अपने अंदर देखना चाहिए। हम कितने अच्छे हैं?

22 टेस्ट मैच खेले हैं

मोहम्मद शमी इन दिनों चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं, यूपी के रहने वाले शमी ने अब तक 22 टेस्ट मैच खेले हैं और 76 विकेट लिए हैं। वहीं, 47 वनडे में 87 विकेट लिए

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+