दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने जताई रोहित शर्मा को ODI की कमान सौंपने की इच्छा
नई दिल्ली: भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद दो बातों पर हर कोई चर्चा करना चाहता है लेकिन यह दो बातें भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी हस्तियों से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इनके बारे में किसी बड़ी शख्सियत की ओर से बोलने का मतलब होगा बैठे बैठाए मुसीबत को बुलावा दे देना। बता दें कि यह दो बातें हैं- महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से संन्यास और विराट कोहली के ODI से कप्तानी छोड़ने के बारे में। धोनी के संन्यास पर जहां बड़े-बड़े दिग्गज स्पष्ट कर चुके हैं कि यह फैसला तो धोनी को खुद ही करना है। जबकि कोहली की कप्तानी का भी अधिकतर दिग्गज बचाव करते आए हैं।

रोहित शर्मा को कप्तानी देने का समय आ गया है?
हालांकि क्रिकेट फैंस में इस बात को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं कि अब रोहित को वनडे की कप्तानी सौंप देनी चाहिए और विराट को टेस्ट में कप्तान बने रहना चाहिए। लेकिन इसी बीच एक बड़े खिलाड़ी का बयान सामने आया है। यह खिलाड़ी हैं भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर। जाफर ने यह बड़ी चर्चा छेड़ने का काम कर दिया है। उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा है- क्या अब रोहित शर्मा को कप्तानी देने का समय आ गया है?

वसीम जाफर ने क्या कहा-
रणजी ट्रॉफी में भारत के महानतम खिलाड़ियों में शुमार जाफर ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कहा- क्या अब रोहित शर्मा को सफेद गेंद की कप्तानी देने का समय आ गया है? मैं उनको 2023 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करते हुए देखना चाहूंगा। आपको बता दें कि विराट और रोहित की कप्तानी की तुलना भारतीय क्रिकेट में लगभग हर जगह पर की जाती है और हर बार रोहित को ही विराट से बेहतर कप्तान माना जाता है। कई फैंस का तो यह मानना है कि विराट की कप्तानी अभी तक इसलिए चल पा रही है क्योंकि उनको सलाह देने के लिए धोनी मौजूद रहते हैं। रोहित जहां अपनी कप्तानी में भारत को 2018 का एशिया कप जिता चुके हैं तो वहीं वह रिकॉर्ड चार बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल ट्रॉफी भी जिता चुके हैं।
धर्मसेना ने फाइनल में भी दिया गलत फैसला, वर्ल्ड कप में किस अंपायर ने की सबसे अधिक गलती

कई बार गले नहीं उतरते विराट के फैसले
इसके अलावा यह भी कोई छुपी हुई बात नहीं है कि विराट और रवि शास्त्री की जोड़ी अपने एकतरफा और आधिपत्यवादी फैसलों के कारण बदनाम रही है। इनमें चाहे अपनी पसंद के खिलाड़ियों को लगातार मौके देना रहा हो या फिर बल्लेबाजी क्रम तय करना, कई बार तो विराट कोहली के फैसले क्रिकेट के महापंडितों के गले भी नहीं उतरे हैं। कोहली-शास्त्री की बहुचर्चित जोड़ी ने हाल में ही में अपना बेहद विवादापस्द फैसला सेमीफाइनल में धोनी को नंबर 7 पर उतारकर दिखाया था। इस मैच में जब भारत को धोनी की सबसे ज्यादा जरूरत नंबर 4 या 5 पर थी तो कोहली ने उनको नंबर 7 पर भेज दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
