श्रीसंत ने बताए 2 भारतीय गेंदबाजों के नाम, जो तोड़ सकते हैं अख्तर का वर्ल्ड रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। लोग घरों में कैद रहकर कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। भीड़ से उमड़ने वाली सड़कें सूनी पड़ी हैं तो खेल जगत में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। खिलाड़ी भले ही मैदान से दूर हों लेकिन वो सोशल मीडिया के सहारे फिर भी फैंस के साथ बने हुए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी शुक्रवार शाम 'हेलो' एप के जरिए लाइव आए और अपने फैन्स के साथ कई विषयों पर अपनी राय दी। श्रीसंत से पूछा गया कि वो काैन सा गेंदबाज है जो शोएब अख्तर द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद का रिकाॅर्ड तोड़ेंगे। ऐसे में श्रीसंत ने जवाब देते हुए दो भारतीय गेंदबाजों के नाम बताए जो अख्तर का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं।

ये तोड़ सकते हैं रिकाॅर्ड
श्रीसंत ने जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव का नाम लिया। उनका कहना है कि ये दो दिग्गज गेंदबाद अख्तर से तेज गेंद फेंकने में सक्षम लगते हैं। गाैर हो कि अख्तर ने 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके अलावा श्रीसंत ने बताया कि मौजूदा दौर में उनके पसंदीदा गेंदबाज इशांत शर्मा और बुमराह हैं। वहीं उन्हें मोहम्मद शमी और उमेश यादव भी पसंद हैं।

फिटनेस का परिवार में अहम रोल
फैन्स के साथ इस लाइव सेशन में श्रीसंत ने बताया कि फिटनेस उनके लिए कितना मायने रखती है। उन्होंने बताया कि हमारी पूरी फैमिली में फिटनेस का रोल काफी अहम था। हम सारे कजिन्स के बीच एक तरह से इसको लेकर कॉम्पिटीशन होता था। मेरे ज्यादातर कजिन्स ब्रुस ली के बहुत बड़े फैन रहे हैं। श्रीसंत ने इस सेशन में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विराट अपने काम को लेकर काफी समर्पित हैं साथ ही अग्रेसिव भी बहुत हैं।

ऐसा रहा करियर
बता दें कि एस श्रीसंत को सीम गेंदबाजी के लिए जाना जाता था। टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 55 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन था। श्रीसंत 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 में कुल 169 विकेट लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
