वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इस कीवी खिलाड़ी ने भारतीय फैंस से की खास अपील
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड इस ऐतिहासिक मैदान पर किसी भी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। न्यूजीलैंड ने जहां पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया को 18 रनों से मात देकर जगह बनाई है वहीं इंग्लैंड ने ऑस्ट्रलियाई टीम को दूसरे सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में हराकर 27 साल बाद किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इस बीच न्यूजीलैंड के ऑल-राउंडर खिलाड़ी जिमी नीशम ने भारतीय फैंस से एक अपील की है जो वायरल हो रही है।

नीशम की अपील
जिमी नीशम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को मिली हार के बाद दुखी भारतीय फैंस से एक अपील की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखते हुए उन्होंने कहा "भारतीय क्रिकेट फैंस से मेरी एक अपील है, अगर आप अब फाइनल देखने के लिए नहीं आ रहे हैं तो थोड़े दयालु बनें और आप अपना टिकट ऑफिशियल प्लेटफार्म के जरिए फिर से बेच दें। मैं जानता हूं कि यह लालच देने जैसा है और आपके पास लाभ कमाने का मौका है इसलिए आप जिन्हें जरूरत है उन फैंस को एक मौका दें ताकि वो मैच देख सकें न कि जो सिर्फ बहुत धनी हैं वो जा पाएं।' नीशम ने अपने इस ट्वीट के अंत में हर्ट के सिंबल का यूज किया है और साथ में बल्ले और गेंद की इमोजी लगाई है जिसका मतलब है कि स्पोर्ट्स के लिए आप अपना दिल बड़ा करें।
चार साल पहले हुई गलती की वजह से वर्ल्डकप खिताब से चूकी टीम इंडिया

लंदन में फंसी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट फैंस को इस बात की उम्मीद थी कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी लेकिन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम पर मिली हार के बाद विराट और टीम इंडिया का यह सपना अधूरा रहा गया। ICC ने हाल ने टिकट रिफंड कराने की एक नई पॉलिसी जारी की है जिसके तहत टिकट खरीद चुके लोग अपना टिकट वापस कर पूरा पैसा वापस पा सकते हैं। आपको बता दें कि अभी भारतीय टीम भी लंदन में ही फंसी है उन्हें हवाई टिकट नहीं मिली जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिन इंग्लैंड में ही गुजारना पड़ सकता है।

स्टार स्पोर्ट्स को बड़ा घाटा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में नहीं पहुंचने की वजह से स्टार स्पोर्टस को लगभग 15 करोड़ के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचती तो स्टार प्रत्येक 10 सेकेंड के लिए ऐड के लिए ₹25-30 की रकम चार्ज करते। भारतीय टीम के पहुंचने की स्थिति में अब स्टार को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है। स्टार स्पोर्ट्स को टीवी ऐड से ₹1,200 से 1500 करोड़ तक की कमाई का अनुमान है वहीं सिर्फ हॉटस्टार से ₹300 की कमाई अनुमानित है।
READ MORE : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया को मिलेगा कितना पैसा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
