खून जमने से धोनी के अंगूठे का नाखून पड़ गया काला, वायरल हुई तस्वीर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप दाैरान 30 मई को इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे पर चोट आई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। धोनी के अंगूठे में खून भी निकला था। अब इस चोट को लेकर नया अपडेट आया है। चोट के कारण अंगूठे का नाखून काला पड़ गया है, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर में धोनी फैन के साथ खड़े हैं और उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर बैंडेज बंधी है।

सेमीफाइनल में भी आई थी चोट
करीब से देखने पर सामने आता है कि अंगूठे पर काफी चोट है और खून जमने से नाखून काला पड़ चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी धोनी के हाथ पर चोट लग गई थी, लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद उनके हाथ पर लगी थी। मैच के बाद वो बाएं हाथ से खिलाड़ियों से हैंड शेक करते हुए नजर आए थे। ऐसे में यह अभी साफ नहीं है कि वह खेलना जारी रखेंगे या नहीं, यदि वह खेलना जारी रखते हैं तो उन्हें चोट से उबरने के लिए आराम दिया जा सकता है। इसकी वजह से वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम में माही नहीं नजर आ सकते हैं।

IPL में था पीठ दर्द
धोनी लगातार क्रिकेटर खेल रहे हैं। आईपीएल के दाैरान भी वो पीठ के दर्द से परेशान होते दिखे थे लेकिन उन्होंने फिर खेलना जारी रखा था। विश्व कप में उन्होंने अपनी पीठ की चोट को खेल के आड़े नहीं आने दिया। हालांकि कई बार नजर आया कि वे पीठ में किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। वर्ल्ड कप के बीच में ही उनकी अंगुली में भी चोट लग गई थी। हालांकि उन्होंने फिर भी खेल जारी रखा।
विलियमसन ने तोड़ा जयवर्धने का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

खेला आखिरी विश्व कप
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी इंग्लैंड में अपना आखिरी आईसीसी विश्व कप खेले। अब उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन दिग्गजों की राय है कि इसके लिए धोनी खुद फैसला लें तो सही है। मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने भी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार आप मन में मत लाइए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
