For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'एक दो मैचों के बाद मुझे वो सब जानेंगे'- श्रीसंत ने बताया उनकी वापसी के लिए BCCI का प्लान

नई दिल्ली: साल 2020 निश्चित तौर पर देश और दुनिया की अनेकों हस्तियों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है लेकिन भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के लिए इस साल ने कुछ नई उम्मीदें भी दी हैं।

पिछले साल लाइफ बैन हटने के बाद श्रीसंत के सामने वापस क्रिकेट में आने का रास्ता खुला था। उनकी उम्र को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं था कि वे किस स्तर पर वापसी करना चाहेंगे। दूसरी बात यह भी थी कि उनको लेकर भारतीय क्रिकेट प्रशासन किस तरह की योजनाएं बनाता है। लेकिन इन सब सवालों के अधिकतर जवाब श्रीसंत को साल 2020 में मिल गए हैं।

मैच फिटनेस हासिल करके फिर से खेलने का प्लान-

मैच फिटनेस हासिल करके फिर से खेलने का प्लान-

श्रीसंत की राज्य की क्रिकेट एसोसियशन ने स्पष्ट किया है कि वो इस तेज गेंदबाज को रणजी सीजन में लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। केरल के गेंदबाजी कोच टीनू योहानन भी श्रीसंत के स्वागत के लिए तैयार हैं और उनको अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कहा गया है।

'भारत उससे बेहतर खिलाड़ी नहीं पा सकता'- कैफ ने नंबर 4 पर किया इस युवा को सपोर्ट

श्रीसंत के जज्बे और उनकी बातचीत के जरिए वे लगातार बताते रहे हैं कि फिटनेस पर काम जारी है और जल्द ही वे फिर से क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं। श्रीसंत का लक्ष्य भारत के लिए कम से कम एक विश्व कप खेलना भी है।

क्या बीसीसीआई ने दिया है श्रीसंत को भरोसा?

क्या बीसीसीआई ने दिया है श्रीसंत को भरोसा?

ऐसे में केरल से होकर टीम इंडिया में जाने का रास्ता श्रीसंत को ढूंढना है और इसके लिए वे आश्वस्त भी हैं। हालांकि यहां, अंतिम कॉल बीसीसीआई को लेनी है और ऐसे में यह जानना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या एक फिट श्रीसंत टीम इंडिया के लिए भविष्य की किसी योजना का हिस्सा होंगे या नहीं? क्या केरल क्रिकेट एसोसिएशन की तरह से बीसीसीआई ने भी श्रीसंत से बातचीत की है? क्या श्रीसंत को किसी तरह का भरोसा दिलाया गया है? इन सब सवालों के जवाब श्रीसंत ने वनइंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए दिए हैं।

श्रीसंत ने बताया- बीसीसीआई और केरल एसोसिएशन के बीच हुई है बातचीत

श्रीसंत ने बताया- बीसीसीआई और केरल एसोसिएशन के बीच हुई है बातचीत

श्रीसंत ने अपने वापसी के प्लान पर बात करते हुए बताया है कि उनका रोडमैप केरल क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के बीच हुई बातचीत के आधार पर ही तय हो रहा है।

पंत दिल्ली कैपिटल्स में हीरो, पर भारतीय टीम में फ्लॉप क्यों- कैफ ने बताया सबसे बड़ा कारण

श्रीसंत ने वनइंडिया हिंदी से कहा, "सितंबर 2019 में ही (बीसीसीआई ने) मुझे सबके सामने मौका दिया था। जो भी हो रहा है वह क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के ऊपर ही हो रहा है। मुझे सिफ सूचना मिलती रहती है और दादा (सौरव गांगुली) ने भी बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी जयेश सर से बोला है, वो भी केरल से ही हैं।"

'बीसीसीआई के संयुक्त सचिव का मुझे पूरा सपोर्ट'

'बीसीसीआई के संयुक्त सचिव का मुझे पूरा सपोर्ट'

श्रीसंत ने आगे बताया, पिछले साल जब सीजन हो रहा था तब हम अच्छा नहीं कर रहे थे, और तभी मुझे बताया गया था कि अगले साल से आपको टीम (केरल की रणजी टीम) में रहना है इसलिए आप जाकर टीम को प्रेरित करो।

"तो पिछले साल से मुझे पूरा केरल क्रिकेट एसोसिएशन प्रेरित कर रहा था और जयेश सर का भी पूरा सपोर्ट है और हमारे मौजूदा कोच टीनू योहानन भी नेट प्रैक्टिस में हमको देखने के लिए आते हैं।"

'एक दो मैचों के बाद सब जान जाएंगे कि मैं कौन हूं'

'एक दो मैचों के बाद सब जान जाएंगे कि मैं कौन हूं'

श्रीसंत इसके बाद कहते हैं कि वे अधिकतर रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ ही प्रैक्टिस कर रहे हैं क्योंकि अधिकतर खिलाड़ी कोच्चि से ही आती है। श्रीसंत ने अपनी शानदार वापसी का भरोसा जताया है और कहा है कि उनको सब लोग एक दो मैचों के बाद ही जान जाएंगे।

"मैं यहीं कहूंगा कि वे लोग एक दो मैचों के बाद मुझे जान जाएंगे।"

बोले- घरेलू स्तर पर प्रदर्शन करूंगा तो कोहली की टीम भी करेगी वेलकम

बोले- घरेलू स्तर पर प्रदर्शन करूंगा तो कोहली की टीम भी करेगी वेलकम

बातचीत के दौरान श्रीसंत ने साफ किया है कि जब भी कोई खिलाड़ी घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करता है तब उसको भारतीय टीम में आना ही होता है। भले ही यह भारतीय टीम नई हो और उनके जमाने के अधिकांश प्लेयर अब रिटायर हो गए हों लेकिन जब आप प्रदर्शन करके आते हैं तो टीम आपका स्वागत करती है। श्रीसंत ने इसके लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की तारीफ भी की।

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 9:55 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+