
सिर्फ ये खिलाड़ी थे संपर्क
श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में कहा कि कई भारतीय खिलाड़ी सार्वजनिक स्थान पर उन्हें नजरअंदाज करते हैं। उनके मुताबिक सिर्फ वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण उनसे संपर्क में थे जब वह खराब दौर से गुजर रहे थे। केरल में जन्में श्रीसंत ने कहा कि उन्हें इसका कारण अच्छे से पता था कि भारतीय क्रिकेटर्स उन्हें क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने पलटकर कभी किसी को कुछ कहना सही नहीं समझा। मगर पिछले कुछ सालों में चीजें सुधरी हैं।

अधिकांश खिलाड़ी मुझे नजरअंदाज करते थे
श्रीसंत ने बताया कि वह एयरपोर्ट पर हरभजन सिंह से मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह को कहा कि एक बार क्रिकेट में लौटने के बाद वह उनकी कंपनी के बने बल्लों का इस्तेमाल करेंगे। श्रीसंत ने कहा, 'अब मेरी कई खिलाड़ियों से बातचीत होती है। मैंने ट्विटर पर सचिन पाजी से बात की। वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर से हाल ही में मिला। हम लोग एक-दूसरे से मैसेज से भी जुड़े हुए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अधिकांश खिलाड़ी मुझे नजरअंदाज करते थे, जिसमें वीरू भाई, लक्ष्मण भाई अपवाद हैं। उस समय मेरे संपर्क में तीन-चार खिलाड़ी ही थे। मैं भी उनकी भावनाएं समझता था और इसलिए उनका ध्यान पाने के लिए कभी प्रयास नहीं करता था। मैं जानता था कि कोर्ट की कार्रवाई मेरे खिलाफ चल रही हैं।'

भज्जी के बल्ले से करेंगे करियर की शुरूआत
श्रीसंत ने कहा, 'मगर चीजें पिछले कुछ सालों में ठीक हुई हैं। मैं भज्जु पा से एयरपोर्ट पर मिला। इस बात को ज्यादा समय नहीं हुआ है। मैंने उनसे कहा कि जब दोबारा क्रिकेट खेलना शुरू करूंगा तो भज्जी स्पोर्ट्स द्वारा निर्मित बल्ले का इस्तेमाल करूंगा।'


Click it and Unblock the Notifications

