नत्थी वीजा के कारण चीन नहीं जा सका निशानेबाज
आव्रजन अधिकारियों के मुताबिक वीजा तामांग के पासपोर्ट के साथ एक पिन के जरिए नत्थी किया गया था। चीन कश्मीर और अरुणाचल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ऐसा ही वीजा जारी करता है लेकिन भारत ने इसे अवैध करार दिया है।
अरुणाचल प्रदेश के निवासी तामांग को गुरुवार को हवाई अड्डे से निराश लौटना पड़ा। वह 17 से 24 अप्रैल तक चीन में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप में हिस्सा लेने जा रहे थे।
सेना में काम करने वाले तामांग ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि भारत सरकार ने ऐसे वीजा को अवैध करार देने के लिए नवंबर में दिशा-निर्देश जारी कर दिया था।
भारत सरकार ने न सिर्फ ऐसे वीजा को अवैध करार दिया था बल्कि उसने इस बात को लेकर चीन की आलोचना भी की थी।
तामांग ने कहा, "मैं पिछले तीन मौकों पर 'नत्थी वीजा' की मदद से चीन गया था। मुझे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। मैं यह बिल्कुल नहीं जानता था कि हमारी सरकार ने इस तरह के वीजा को अवैध करार दिया है। अगर मुझे इस बात की जानकारी होती तो फिर मैं उसे स्वीकार ही नहीं करता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications