पुलिस की यातना से बचने के लिए कबूली थी स्पॉट फिक्सिंग की बात : श्रीसंत
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग के चलते आजीवन बैन झेल रहे क्रिकेटर श्रीसंत से सुप्रीम कोर्ट ने कुछ तीखे सवाल पूछे जिसका जवाब श्रीसंत ने हैरानी भरे खुलासों के रूप में दिया है। इस पूर्व तेज गेंदबाज पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में शामिल होने की वजह से आजीवन प्रतिबंध लगा हुआ है। श्रीसंत ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए दलील दी थी कि बीसीसीआई द्वारा उन पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध बहुत कठोर है और इस दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं है कि वह किसी अवैध गतिविधि में शामिल थे।

'बुकी से संपर्क होने की जानकारी बोर्ड को नहीं दी थी'
श्रीसंत की ओर से सीनियर वकील सलमान खुर्शीद ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में मई 2013 में खेले गए आईपीएल मैच में किसी भी प्रकार की स्पॉट फिक्सिंग की बात साबित नहीं हुई है। इस पर पीठ ने खुर्शीद से सवाल किया कि आपने ये बात पहले ही बीसीसीआई को क्यों नहीं बताई। इसके जवाब में खुर्शीद ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग के बारे में संपर्क किए जाने की जानकारी बोर्ड को देने में यह खिलाड़ी विफल रहा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे सबसे कम स्कोर पर आउट हुई टीम इंडिया, बना एक नया रिकॉर्ड

'हैंसी क्रोनिए के अलावा किसी पर नहीं लगा ऐसा बैन'
खुर्शीद ने श्रीसंत का पक्ष लेते हुए कहा कि इस गेंदबाज को उस ओवर में 14 रन देने के लिए कहा गया था लेकिन श्रीसंत ने 13 ही रन दिए थे। इसके अलावा खुर्शीद ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हैंसी क्रोनिए के अलावा किसी भी क्रिकेटर पर फिक्सिंग के मामले में आजीवन प्रतिबंध नहीं लगाया है। यहां तक की भारत के पूर्व कप्तान अजहर का लाइफ टाइम बैन भी बाद में बदल लिया गया था। इस मामले पर सीओए का पक्ष रखने वाले वकील परम त्रिपाठी हैं जिन्होंने खुर्शीद द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों ( कथित बुकी द्वारा टेलीफोन पर की गई बातचीत) पर सवालिए निशान खड़े किए हैं। कोर्ट अब इस मामले पर सुनवाई 20 फरवरी को करेगा।

'पुलिस ने मुझे धमकाया था कि अगर..'
इसके साथ ही श्रीसंत ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने अपनी गलती इसलिए मानी थी ताकि वह पुलिस की यातना से बच सकें। श्रीसंत ने कहा कि पुलिस ने मुझे धमकाया था कि अगर मैंने अपनी गलती नहीं कुबूली तो वह मेरे परिवार को यातना देंगे और उन्हें फंसाएंगे। बता दें कि श्रीसंत हाल ही में बिग बॉस के प्रतिभागी भी बने थे। फिलहाल यह पूर्व क्रिकेटर बॉलीवुड में अभिनय के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने के लिए प्रयासरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
