Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC अवार्ड की घोषणा, अश्विन का शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा

नई दिल्ली। आईसीसी अवार्ड की आज घोषणा हुई, जिसमें टीम इंडिया के आर अश्विन का दबदबा रहा। आर अश्विन को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द इयर के साथ टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर का भी खिताब मिला है।



सेलेक्शन कमेटी में राहुल द्रविड़
आईसीसी ने जिन नामों का चयन किया है उसका चयन काउंसिल की अकादमी के सदस्यो के वोट के आधार पर किया गया है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े- तो कोहली के कारण धोनी की कप्तानी पर लग सकता है ग्रहण?

मरैस इरैस्मस अंपायर ऑफ द इयर

इससे पहले अंपायर ऑफ द इयर के अवार्ड की घोषणा की गई, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के मरेस इरैस्मस को इस खिताब के लिए चुना गया। वही स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का खिताब पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक को मिला।



मिस्बाह पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जिन्हें यह खिताब मिला है, इससे पहले एमएस धोनी को 2011, डेनियल विटोरी 2012, महेला जयवर्धने 2013, कैथरीन ब्रंट 2014, ब्रैंडम मैक्कुलम 2015 को मिला था।

इसे भी पढ़े- फैन की गिरफ्तारी से अफरीदी का दिल टूटा, कहा मोदी जी से अपील करूंगा...

इरैस्मस पांचवे अंपायर हैं जिन्हें यह खिताब मिला है, इससे पहले साइमन टफेल को 2004-2008, अलीम दार को 2009-2011, कुमार धर्मसेना को 2012 व रिचर्ड केटलब्रा को 2013-15 में मिला था।

पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन

खिलाड़ियों को यह खिताब उनके पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है, जोकि 14 सितंबर 2015 से 20 सितंबर 2016 है। इस खिताब के लिए खिलाड़ियों की चयन समिति में राहुल द्रविड़, गैरी कस्टर्न, कुमार संगाकारा जैसे दिग्गज शामिल हैं।

आईसीसी अवार्ड 2016
क्रिकेटर ऑफ द इयर- आर अश्विन
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर- आर अश्विन
स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड- मिस्बाह उल हक
अंपायर ऑफ द इयर- मरैस इरैस्मस
इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द इयर- मुस्तफिजुर रहमान
वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर- क्विंटन डी कॉक
टी-20 पर्फॉर्मेंस ऑफ द इयर- कार्लोस ब्रैथवेट
महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर- सूजी बेट्स
टी-20 महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर- सूजी बेट्स

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+