Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गिलक्रिस्ट बने महानतम वन-डे खिलाड़ी

Adam Gilchristमेलबोर्न, 14 नवंबरः सिर्फ वन-डे ही नहीं उसमें तूफानी परफारमेंस देने वाले खिलाड़ियों का जादू भी सिर चढ़कर बोलता है. तूफानी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को ऑस्ट्रेलिया का सर्वकालिक महानतम वन-डे खिलाड़ी चुना गया है.

बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट खेल चुके सभी वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण में गिलक्रिस्ट को सर्वाधिक 38 फीसदी मत मिले हैं, जबकि उनके कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ तीसरे स्थान पर हैं.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) ने आज यहाँ इस सर्वेक्षण के नतीजे की घोषणा करते हुए बताया कि गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने वाले महानतम एकदिवसीय खिलाड़ी चुने गए हैं. गिलक्रिस्ट ने इसे अपने कॅरियर का सबसे बड़ा सम्मान बताया है.

विकेट के आगे और पीछे दोनों तरफ शानदार प्रदर्शन करने वाले गिलक्रिस्ट ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे ऑस्ट्रेलिया के सफलता से भरे दौर में इस टीम का हिस्सा होने के साथ ही कई महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका भी मिला है. इस तरह का सम्मान दिए जाने से मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझ रहा हूं.

अपनी विस्फोटक पारियों के लिए मशहूर गिलक्रिस्ट ने अब तक 275 वनडे मैचों में 35.98 के औसत से 9000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें उनके 15 शतक और 52 अर्धशतक भी शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 172 रन का है। इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 400 कैच और 53 स्टंपिंग किए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+