Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिस नियम से इंग्लैंड बना चैंपियन उसकी गाैतम गंभीर समेत कई क्रिकेटरों ने की आलोचना

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जिस नियम के तहत आईसीसी विश्व कप 2019 का विजेता घोषित किया गया है उसकी अब जमकर आलोचना हो रही है। सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा जिसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड खेमा न्यूजीलैंड से जीत गया। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम को सर्वाधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर विजयी घोषित किया गया हो। आईसीसी के इस नए नियम की अब क्रिकेटर गाैतम के अलावा कई दिग्गजों ने जमकर आलोचना की है।

गौतम गंभीर ने ट्वीट करते कहा कि यह समझ से परे है कि इतने बड़े मुकाबले का फैसला इस तरह हुआ। इस मैच का फैसला अधिक चौके-छक्के लगाने के आधार पर हुआ। यह आईसीसी का एक बकवास नियम है। मैं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को बधाई देना चाहता हूं। दोनों ने जबर्दस्त क्रिकेट खेला। दोनों इस खिताब के विजेता हैं।

गंभीर के अलावा भारत को 2007 टी20 विश्व कप व 2011 में वनडे फाॅर्मेट का विश्व कप जीताने वाले युवराज भी आईसीसी के इस नियमस से नाखुश दिखे। उन्होंने ट्वीट किया- मैं इस नियम से सहमत नहीं हूं! लेकिन नियम, नियम होता है। मैं विश्वकप खिताब जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम को बधाई देता हूं। मैं न्यूजीलैंड की टीम को भी। बधाई देता हूं, जिन्होंने शानदार क्रिकेट खेला।

वहीं आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने लिखा, "इंग्लैंड को बधाई! लेकिन यह विजेता टीम तय करने का एक भयानक तरीका है। इस नियम को बदलना होगा।" मोहम्मद कैफ ने लिखा, " इस बाउंड्री नियम को पचाना मुश्किल है। यह ऐसा है जैसे की अचानक मौत हो जाए। लगातार सुपर ओवर होता तो बेहतर परिणाम निकलता। समझें, एक विजेता चाहते हैं लेकिन ट्रॉफी साझा करना ज्यादा अच्छा विकल्प था। न्यूजीलैंड के लिए बहुत मुश्किल है।"

Story first published: Monday, July 15, 2019, 18:11 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+